00 मतदान केंद्र क्रमांक 148 के पीठासीन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 03 को निलंबन आदेश जारी
कोरिया / जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर भोस्कर विलास संदिपान ने लोकसभा निर्वाचन 2019 हेतु कोरबा संसदीय क्षेत्र क्रमांक 04 के अंतर्गत आने वाले कोरिया जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 02 मनेन्द्रगढ के मतदान केंद्र क्रमांक 148 के लिए नियुक्त पीठासीन अधिकारी जगनारायण प्रसाद साहू को कारण बताओ नोटिस एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 03 संदीप कुमार षर्मा को निलंबन आदेश जारी किया है। उन्होंने यह कार्यवाही उनके द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 28 के प्रावधान के विपरीत मतदान केंद्र में पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही बरतने के कारण किया है।
निलंबन अवधि में श्री षर्मा का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बैकुण्ठपुर नियत किया गया है और श्री षर्मा को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। वहीं श्री साहू को पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर कठोर अनुषासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देष दिये गये हैं।
