कलेक्टर भोस्कर विलास ने सह पत्नी किया मतदान, मतदाताओं में बुजुर्ग और फर्स्ट टाइम वोटरों का देखने लायक है उत्साह, कई स्थानों से आई मशीनें खराब होने की खबर…

कोरिया / लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, रायगढ़, कोरबा, सरगुजा और जांजगीर चांपा में वोट डाले जा रहे हैं. कोरिया में भी मतदान केंद्रों में सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ उमड़ी रही, खास कर महिलाओं और युवाओ ने इस लोकतंत्र के महापर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया.

आपको बता दे की तीसरे चरण में सूबे की रायपुर, दुर्ग, कोरबा, बिलासपुर, जांजगीर, रायगढ़ और सरगुजा सीट पर मतदान होंगे. यहां कुल 123 प्रत्याशी मैदान में हैं. सातों संसदीय क्षेत्र में कुल एक करोड़ 27 लाख 13 हजार 816 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे. सात लोकसभा क्षेत्रों में मतदान के लिए कुल 15 हजार 408 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं. रायपुर में 2343, बिलासपुर में 2221, रायगढ़ में 2327, कोरबा में 2008, जांजगीर-चांपा में 2173, दुर्ग में 2183 एवं सरगुजा में 2153 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं.  

इसी तारतम्भ में कोरबा लोकसभा सीट के लिए कोरिया जिले में भीषण गर्मी के बावजूद लोगों में मतदान के प्रति सुबह से ही उत्साह बना रहा. खासकर बुजुर्ग और फर्स्ट टाइम वोटरों का वोट डालने के लिए उत्साह देखते बनता है.
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर कोरिया विलास संदीपान भास्कर व पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति का लगातार जायजा ले रहे हैं. जिले में अभी तक शांतिपूर्ण ढंग से मतदान की प्रक्रिया चल रही है. हालांकि दो तीन स्थानों पर ईवीएम के खराब होने की भी खबरें आई है, जिन्हें बाद में सुधार लिया गया है.
मतदान में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के अलावा जिले के आला अधिकारी के साथ बुजुर्ग मतदाताओं ने भी मतदान के प्रति अपनी रुचि दिखाई. सबसे ज्यादा उत्साह युवा मतदाताओं में देखने को मिला। जिनके द्वारा मतदान के बाद सेल्फी ली गई तथा इसे सोशल मीडिया में भी अपलोड किया गया. कोरिया जिले के चिरमिरी क्षेत्र बूथ क्रमांक 69 गोदरी पारा में 110 वर्षीय बुजुर्ग महिला विभारानी चक्रवर्ती को उनका पोता गोद में उठा कर लाया फिर उन्होंने व्हील चेयर की मदद से मतदान किया। जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 03 बैकुण्ठपुर के अंतर्गत आने वाले ओडगी ग्राम स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 131 में ग्राम केनापारा की 85 वर्ष से अधिक उम्र की बुजुर्ग महिला बच्ची राजवाडे ने आज बडी उत्साहपूर्वक मतदान किया. बताया जा रहा है की वे विगत कई वर्शों से लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने में अपना अहम योगदान दे रही है.
  उल्लेखनीय है कि जिले में चलाये जा रहे स्वीप गतिविधियों के तहत बुजुर्गों के साथ साथ महिलाओं एवं युवाओं में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.
लोकसभा चुनाव के लिए पूरे जिले में जारी मतदान  को लेकर कई स्थानों पर मतदाताओं को  समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. अभी तक तीन स्थानों पर ईवीएम के खराब होने की खबरें आई है. सबसे ज्यादा  परेशानी का सामना  बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र रटगा में करना पड़ा. जहां 3 घण्टा 45 मिनट लेट से लगभग 10:45 बजे वोटिंग शुरू हुई है। मशीन खराब होने के कारण सैकड़ों मतदाता निराश होकर वापस लौट गए। कई लोग जो काफी देर से आये थे उनके वापस आने की संभावना अब कम है. यहां लगातार दो EVM मशीनें खराब हो गई, एक के बदलने पर दूसरी ईवीएम भी खराब हो गयी. दो ईवीएम मशीन खराब होने के बाद तीसरी मशीन से वोटिंग आरंभ हुई. पिछले विधानसभा चुनाव में यहां 95% वोटिंग हुई थी. इस मतदान केंद्र के अलावा बैकुंठपुर के मतदान केंद्र क्रमांक 01 जगतपुर में भी ईवीएम मशीन खराब हो गई थी. जिसके कारण लोगों को लगभग 1 घंटा इंतजार करना पड़ा. दोनों घटना  के अलावा मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतदान क्रमांक 04 गवर्नमेंट कॉलेज की ईवीएम खराब होने की जानकारी सामने आई है.
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर भोस्कर विलास संदिपान ने सह पत्नी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 03 बैकुण्ठपुर के अंतर्गत आने वाले ओडगी ग्राम स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 131 में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने में अपना योगदान दिया. इस अवसर पर उन्होंने मतदाताओं को भय एवं प्रलोभन मुक्त मतदान करने का आग्रह किया. साथ ही पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला मतदान कर मतदान केंद्र में बनाये गये सेल्फी जोन में सेल्फी खींचकर उपस्थित मतदाताओं का उत्साहवर्धन किया. इसी तरह में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तुलिका प्रजापति ने भी कन्या स्कूल बैकुण्ठपुर मतदान केंद्र क्रमांक 110 में मतदान कर सेल्फी खींचा और मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित किया. इनके अलावा बैकुण्ठपुर विधायक श्रीमती अम्बिका सिंह और भरतपुर सोनहत क्षेत्र के विधायक तथा सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री गुलाब कमरों वोट डालने पहुंचे उस वक्त काफी लंबी लाइन लग चुकी थी. गुलाब कमरों में वोट डालने के लिए वीआईपी परंपरा को छोड़ आम मतदाताओं की तरह लाइन में लगकर वोट डाला जो आज की जनप्रतिनिधियों के लिए मिशाल है.
विदाई के पूर्व मतदान कर 2 बहनों ने किया मतदान – इन सब के बीच खड़गवां विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत देवाडाँड़ के ग्राम कोचका निवासी बंशधारी की दो पुत्री साधना और रचना का विवाह 22 अप्रैल की रात्रि संपन्न हुआ। दोनों बहनों ने फेरे लेने के बाद विदाई के पूर्व मतदान करने की इच्छा जताई। शादी की पोशाक में दोनों बहनों ने कुछ का पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान किया। यह शहर में रहने वाली पढ़े लिखे उन नौजवानों के लिए संदेश है जो जान बूझकर अपने मत का प्रयोग नहीं करते हैं।
error: Content is protected !!