रायपुर / जकांछ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने कहा है कि कोई भी चुनाव हो भाजपा की प्रचार-प्रसार की मुहिम पूर्णरूपेण भावनात्मक रहता है। भाजपा एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ देश की जनता की वर्ग विशेष की धार्मिक भावनाओ को उभारकर अपना वोट प्राप्ति का स्वार्थ सिद्ध करती है। इसलिए आमतौर पर बीजेपी भावना जगाओं पार्टी के रूप में पहचानी जाती है। आम चर्चा है कि भाजपा एवं संघ का इतिहास अंग्रेजो की तर्ज पर दो वर्ग में फुट डालो व राज करो की नीति पर आधारित रहती है। यही कारण है कि भाजपा को अंग्रेजो की उत्तराधिकारी संस्था के रूप में जाना जाता है। डिवाईड एण्ड रूल की सोच को सशक्त करने की दिशा में ही भाजपा के नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा अभद्र, असंसदीय एवं अमर्यादित भाषा एवं बयानों का सहारा लिया जाता है। अमर्यादित बयानो को रोकने का भाजपा द्वारा कोई प्रयास नही किया जाता है जो इस प्रकार के बयानो के लिए भाजपा की मौन स्वीकृति को उजागर करता है।
श्री जोगी ने कहा है कि भाजपा आधार विहीन पार्टी है तथा उसकी समस्त शक्ति आरएसएस के अधीन रहती है। संघ जैसा चाहती है उसी को भाजपा अक्षरशः पालन करने बाध्य रहती है जो यह सिद्ध करता है कि भाजपा का अपना स्वयं का कुछ भी अस्तित्व नही है। भाजपा वही करती है जो संघ चाहता है। भाजपा के सभी चुनावो में पार्टी के प्रत्याशियों का चयन संघ ही करती है। भाजपा केवल उसकी घोषणा का ही कार्य करती है, भाजपा का रिमोट संघ के पास रहता है। जैसा की प्रदेश के दसों सांसदो को संघ के आदेश पर ही टिकट से वंचित कर उन्हे जितने के अयोग्य घोषित कर दिया गया।
