Advertisement Carousel

केजरीवाल को एक शख्स ने रोड़ शो के दौरान मारा थप्पड़…

केजरीवाल को एक शख्स ने मारा थप्पड़, सिसोदिया ने लगाया पीएम मोदी पर यह गंभीर आरोप

नई दिल्ली / दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर शनिवार को एक रोड शो के दौरान एक शख्स ने थप्पड़ मार दिया है. आम आदमी पार्टी ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे कायराना हकत बताया है. 

आम आदमी पार्टी ने ने एक ट्वीट करके कहा, ‘एक बार फिर मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लापरवाही बरती गई है. हम इस कायराना हरकत की निंदा करते हैं. यह विपक्ष द्वारा प्रायोजित हमला आम आदमी को नहीं रोक सकता है.

केजरीवाल नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से आप के उम्मीदवार बृजेश गोयल के प्रचार अभियान के दौरान मोती नगर इलाके में आयोजित रोड शो हिस्सा ले रहे थे. तभी लाल रंग की टीशर्ट पहने एक युवक ने केजरीवाल की जीप पर चढ़ कर उन्हें चांटा मार दिया. थप्पड़ मारने के बाद उस शख्स को ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने नीचे गिरा लिया और पिटाई की.

error: Content is protected !!