कोरिया / कलेक्टर भोस्कर विलास संदिपान के निर्देश पर जिले के विकासखंड सोनहत में संचालित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित के प्रबंधक एवं अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।
विगत दिनों समिति के स्टाक में खाद की कमी की शिकायत पायी गयी थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने निश्पक्ष जांच के निर्देश दिये थे। जिसके परिपालन में डिप्टी कलेक्टर एस एस दुबे, तहसीलदार टी आर देवांगन एवं सोनहत थाना प्रभारी जनक राम कुर्रे की तीन सदस्यीय टीम ने निश्पक्ष जांच की और समिति के स्टाक में 748 बोरी डीएपी एवं 25 बोरी एनपीके की कमी पायी गयी। जिसकी कीमत लगभग 10 लाख 62 हजार 300 रूपये है।
कलेक्टर ने इस संबंध में सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा है कि इस प्रकार की गडबडी करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
कलेक्टर द्वारा जिले में किसानों को खाद की उपलब्धता सहित अन्य सुविधाएं दिये जाने हेतु संबंधितों को विशेष निर्देश दिये गये हैं।
