Thursday, April 18, 2024
Uncategorized 10 इंजीनियरिंग कॉलेज इस वर्ष हो जाएंगे बंद, 4...

10 इंजीनियरिंग कॉलेज इस वर्ष हो जाएंगे बंद, 4 होंगे मर्ज

-

भिलाई / प्रदेश के 10 इंजीनियरिंग कॉलेज इस वर्ष बंद हो जाएंगे। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय में कार्यपरिषद के सदस्यों ने इंजीनियरिंग के 8 और आर्किटेक्चर के 2 निजी कॉलेजों को (क्लोजर) संस्था बंद करने अनुमति दे दी। अब प्रदेश में तकनीकी कॉलेजो की संख्या 99 होगी। यह संख्या पहले 109 थी।

स्वामी विवेकानंद तकनीकी विवि प्रदेश का इकलौता तकनीकी विवि है। छात्र इस विवि से ही संबद्ध होकर प्रदेश भर में इंजिनयरिंग की शिक्षा ले रहे है। वर्ष 2009 व 2010 में प्रदेश में सबसे अधिक कॉलेज खुले थे। विवि की मानें तो कॉलेज तो खुले, पर शिक्षा नहीं दी जा सकी। साथ अब इंजीनियरिंग के प्रति बच्चों का रुझान कम होता जा रहा है। इसके लिए नए प्रयास विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे हैं। एडमिशन कम होने की वजह से कालेज प्रबन्धन को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है, इसी कारण कॉलेजों पर कई सवाल खड़े होने लगे।

इस वर्ष विवि की बैठक में यह बात सामने आई कि 10 कालेजों ने अपनी मान्यता वृद्धि के लिए आवेदन ही नहीं किया है। वहीं कुछ लोग अपने कॉलेज स्वयं भी बंद करना चाह रहे हैं। इसके बाद सर्वसम्मति से 10 कॉलेज को बंद करने का फैसला आज किया गया। साथ ही, 4 कालेजो ने मर्ज करने के लिए आवेदन किया है। यह कॉलेज अब बंद हो जाएंगे- सीआइएमटी भिलाई, पाथर्वी कॉलेज, सीआइटी रायपुर, रावतपुरा सरकार-2 रायपुर, आर्किटेक्चर- चाणक्य कॉलेज आर्किटेक्चर, सन कॉलेज। जबकि निम्न संस्थानों ने मर्ज अपने संस्थान कर लिए, शंकराचार्य टेक्निकल कैंप, रूंगटा ग्रुप, रायपुर व भिलाई।

Latest news

महादेव एप से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार, लोगों को रूपए का लालच देकर उनके नाम से खोलते थे फर्जी सिम और बैंक पासबुक…

दुर्ग  : जिले के सुपेला थाना क्षेत्र के वीआईपी कैफे (हुक्काबार) में छापामारी के दौरान पुलिस महादेव...

नक्सलियों के खात्मे के लिए पहले कांग्रेस का खात्मा जरूरी और इसकी शुरुआत बस्तर की जनता 19 अप्रैल को कर रही : मुख्यमंत्री...

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के सफाए के साथ प्रदेश की भाजपा सरकार नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई...

बसपा ने छत्तीसगढ़ की तीन सीटों पर किए उम्मीदवार घोषित, जानें किसे कहां से मिला टिकट

रायपुर। लोकसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने छत्तीसगढ़ में अपने तीन प्रत्याशियों का ऐलान कर...

गुलाम नबी आजाद नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, अनंतनाग सीट से नाम लिया वापस….

गुलाम नबी आजाद ने ऐलान किया है कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. इससे पहले उन्हें उनकी...

बच्चे को खतरनाक तरीके से स्कूटर के फुटरेस्ट पर खड़ा करके निकले दंपति, भड़क उठे लोग…

नई दिल्ली: मां-बाप बच्चों का जान से भी ज्यादा ख्याल रखते हैं. इंटरनेट पर अक्सर ऐसे वीडियो...

आमिर खान के डीपफेक वीडियो मामले में पुलिस का एक्शन, FIR दर्ज

नईदिल्ली : बॉलीवुड स्टार आमिर खान के कार्यालय ने बुधवार को एक डीपफेक वीडियो के खिलाफ पुलिस...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!