Advertisement Carousel

2020 तक सभी निकाय होंगे टैंकर मुक्त इस साल अब तक 20 करोड़ खर्च किए, दिए निर्देश

रायपुर / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को टैंकर मुक्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को पीने का साफ पानी निर्धारित समय में उपलब्ध कराना सरकार की पहली प्राथमिकता है और इसके लिए जो भी जरूरी उपाय हैं वे एक साल के भीतर कर लिए जाएं। बघेल ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

चुनावी दौरे से लौटने के बाद बघेल ने दोपहर सीनियर सेक्रेटरी के साथ योजनाओं की रैप अप मीटिंग की। ग्रर्मी के दिनों में आ रही जलसंकट की भी जानकारी ली।  इसके लिए उन्होंने विशेषकर रायपुर, भिलाई आदि जहां हर साल गर्मी में पेयजल समस्या आती है उन्हें चिन्हांकित कर स्मार्ट सिटी और अमृत योजना आदि के माध्यम से समस्या का समाधान करने को कहा।

अधिकारियों ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या दूर करने के लिए नगरीय निकायों को 20 करोड़ रूपए की राशि जारी की गई थी। इसके अलावा 25 करोड़ रुपए की और मांग आने पर पेयजल की व्यवस्था के लिए राशि जारी की गई है। सीएम ने फर्जी चिटफंड कम्पनियों के मामलों में लोगों की धनराशि वापस दिलाने की प्रक्रिया भी तेज करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में मुख्य सचिव सुनील कुजूर, डीजी डीएम अवस्थी, अपर मुख्य सचिव केडीपी राव, आरपी मंडल, अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और राजस्थान के चुनावी दौरे से छत्तीसगढ़ लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर करारा हमला बोला है। बघेल ने पीएम मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह आैर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह पर निशाना साधा है। बघेल ने कहा कि पहली बार अमित शाह के चेहरे पर डर दिखाई दे रहा है। एआईसीसी ने बघेल का तीनों राज्यों में जमकर उपयोग किया है। बघेल ने भी धुआंधार तरीके से प्रचार कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आैर महासचिव प्रियंका गांधी के काफी नजदीक पहुंच गए हैं।

रायपुर लौटने पर बघेल ने पत्रकारों से कहा कि बंगाल की घटना भाजपा की गुंडागर्दी है, बीजेपी वालों ने ही ऐसी स्थिति निर्मित की है। वे बुधवार को बनारस में भी झगड़ा करने की कोशिश कर रहे थे। बघेल ने कहा कि पहली बार अमित शाह के चेहरे पर डर दिखाई दे रहा है। जगदलपुर के दो किसानों को जेल भेजे जाने के मामले को लेकर राज्य सरकार काफी गंभीर है। बघेल ने कहा कि बीजेपी सरकार में किसानों को धोखा दिया जा रहा था ये उसका परिणाम है। कलेक्टर को जांच के निर्देश दिए हैं।

बघेल ने पूर्व रमन सिंह पर निशाना साधते हुए उनकी तुलना भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से की है। उन्होने कहा कि रमन सिंह भी आडवाणी और जोशी की तरह भाजपा से रिटायर हो गए हैं। कहने को तो रमन सिंह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं, लेकिन पार्टी ने उन्हें प्रचार के लिए उन्हें कहीं नहीं भेजा है।

नरवा, गरवा योजना की समीक्षा : बघेल ने कहा कि किसानों को खाद, बीज की कमी न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाए। इसके अलावा किसानों तक अमानक खाद आैर बीज पहुंचाने वाले एजेंटों पर भी नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि खाद के दामों में अनावश्यक बढ़ोतरी न हो इसका भी पूरा ख्याल रखा जाए। बघेल ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा आैर बाड़ी योजना के संंबंध में चलाई जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी भी ली।
बेमेतरा जिले के 108 हैं

डपंप सूखे : पीएचई के अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष भूगर्भ जल स्तर का वॉटर लेवल ठीक है, किन्तु बेमेतरा जिले के 109 गांवों में हैण्डपंप सूख गए हैं। इन गांवों में जल आपूर्ति की जा रही है तथा समूह जल प्रदाय योजना के माध्यम से पानी का दिया जा रहा है।

error: Content is protected !!