कोरिया / लोकसभा चुनाव में देश की जनता ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के मॉडल को स्वीकार करते हुए ऐतिहासिक समर्थन देकर एक बार पुनः भाजपा की सरकार स्थापित किया है।
उक्ताशय का विचार व्यक्त करते हुए भाजपा जिला महामंत्री व जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि राष्ट्रवाद की जीत हुई है एवं देश को विभाजित करने वाली अलगाववादी विचारधारा बुरी तरह पस्त हुई है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के अहंकार का जनता ने करारा जवाब दिया है। लोकतंत्र के सामने कांग्रेस की तानाशाही प्रवृत्ति ने घुटने टेक दिए हैं। आने वाले समय में सम्पूर्ण राष्ट्र नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वर्णिम विकास की दिशा तय करेगा।
आम जनता ही असली मालिक है और सभी मतदाता व पार्टी कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक विजय के हकदार हैं। हम सभी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं और बधाई देते हैं।
