Advertisement Carousel

एटक ने अपनी मांगों को लेकर घेरा CGM कार्यालय, दिया धरना, जमकर सुनाई खरी-खोटी

कोरिया / संयक्त कोयला मजदूर संघ (एटक) ने एसईसीएल बैकुण्ठपुर मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना दिया और अपनी 38 सूत्रीय मांग पत्र को प्रबंधन के हाथों सौपा।
आपको बता दे एसईसीएल प्रबंधन के मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में संयक्त कोयला मजदूर संघ (एटक) की बैकुण्ठपुर इकाई ने एसईसीएल बैकुण्ठपुर मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना दिया और जमकर प्रबंधन को खरी – खोटी सुनाई। जिसके बाद आंदोलनकारियों ने प्रबंधन को 38 सूत्रीय मांग पत्र सौपा।
इस दौरान श्रमिक संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि हमारी प्रमुख मांगो में …..
00 गमबूट की कमी को तत्काल पूरा किया जाए।
00 secl कालोनियों के छत का सिपेज वर्षा से पूर्व ठीक किया जाए।
00 ठेका श्रमिकों का शोषण बंद किया जाए तथा उनके कम्पनी द्वारा एच.पी.ए. के तहत
निर्धारित राशि भुगतान किया जाये एवं सभी सुविधाएँ प्रदान किया जाये।
00 झिलिमिली माईनस में केटिंग की व्यवस्था की जाए।
00 डी.ए.व्ही. स्कूल में 2019 के तहत भारी अनिमितताएं हुई है उसे जांच कराई जाये ।
00 ओभर टाईम का भुगतान नियमित नही किया जा रहा है जिस महिना में जितना ओ.टी.
करता है उसे उसी महीने में भुगतान किया जाये।
00 जो कर्मचारी चार चक्के की गाड़ी रखे है उसे रखने की गैरेज की व्यवस्था कि जाये !
00 पानी की आपूर्ति 6 माह से 4-5 दिन गैप कर झिलिमिली उपक्षेत्र में दिया जा रहा है उसे प्रतिदिन दिया जाये।
00 अधिकांश कर्मचारियों को सेप्टी टैंक का कनेक्शन नाली में जोड़ दिया गया है उसे
तत्काल ठीक किया जाये।
00 जिन कर्मचारियों के बच्चे जो बाहर पड़ते है उनके बिमार होने, दुर्घटना होने पर कम्पनी ईलाज खर्च बहन करें ।
00 व्ही.आई.पी. डियूटी में लगे स्यूक्रिटी कार्ड को भी ड्राईवर के समान ओमर टाईम
दिया जाये।
00 इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर लाइसेंस धारियों का पदोन्नति जल्द किया जाये।
00 माईनिंग सरदार से ओभर मैन में पदोन्नति शीघ्र की जाये।
00 अनुपस्थिति के कारण मजदूरों को बर्खास्त कर दिया गया है उनके मरशी अपील विचार कर पुनः विचार कर काम दिया जाये।
00 गंभीर बिमार मजदूर को मेडिकल अनफिट कर आश्रितों को नौकरी दी जाये।
00 अस्पताल में समूचित दवा एवं ब्लड बैंक की व्यवस्था की जाये।
00 मेन पावर बजट में जे.सी.सी. का सहमती लिया जाये।
00 भूमिगत खदानों में शुद्ध जलपाई की व्यवस्था की जाए।
00 रिटायर कर्मचारियों को ग्रेच्युटी तथा मेडिकल बील का भुगतान जल्द की जाये।
00 ठेका मजदूरों के लिए सभी कानूनी प्रावधान लागू किया जाए,
जैसे तमाम मांगों को लेकर संयक्त कोयला मजदूर संघ (एटक) के लोगों ने एक दिवसीय धरना दिया।
error: Content is protected !!