Advertisement Carousel

45 लाख की आनलाइन ठगी के मामले में 2 नाइजीरियन गिरफतार

राजनांदगांव / सोशल मीडिया के जरिए आनलाइन ठगी करने वाले दो नाईनीरियन को पुलिस ने नई दिल्ली से गिरफतार किया है जिनके नाम किबी स्टेनली ओकवो और नवाकोर इमानुएल हैं.

प्रेेेसवार्ता कर पुलिस अधीक्षक कमललोचन कश्यप ने बताया कि राजनांदगांव निवासी श्रीमती सुनीता आर्य पति चैतूराम आर्य ने विगत एक दिसंबर को उक्त आरोपियों के खिलाफ एक रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा था कि जुलाई 2018 में किसी डेविड सूर्ययन नामक व्यक्ति उन्हें फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी तथा खुद को लंदन निवासी होना बताया. काफी दिनों तक दोनों के बीच चेटिंग होती रही और एक दिन उपरोक्त व्यक्ति ने कहा कि वह उसे मोबाइल, गोल्डन ज्वेलरी, रिंग, जूते, कोट, घडी चैनल, बैग इत्यादि सामान गिफट करना चाहता है परंतु उसका जहांज फिनलैण्ड में रूका पड़ा है. उसके बाद पीड़िता के पास एक व्यक्ति का फेान आया जिसने खुद को कस्टम अधिकारी बताया और कहा कि उपरोक्त सामान चाहिऐ तो उसे 62500 रूपये जमा कराने होंगे.

इधर पीड़िता ने उसके झांसे में आते हुए रकम जमा कर दी परंतु जब सामान नही पहुंचा तेा उसने डेविड सूर्ययन से संपर्क करना चाहता मगर उसका सोशल मीडिया एकाउंट और मोबाइल नम्बर बंद बताया जा रहा था. आश्चर्य कि इस तरह पीड़िता से कुल 44 लाख की आनलाइन धोखाधड़ी की गई. उसके बाद पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके बाद भादवि की धारा 420, 34 एवं 66 डी के तहत जुर्म दर्ज हुआ.

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया तथा एसपी के निर्देश पर डीएसपी चौहान, जी एन बघेल तथा सीएसपी अनूप लकड़ा ने मामले की जांच शुरू की. एक टीम दिल्ली भेजी गई और आरोपियों को गिरफतार कर लिया गया.

error: Content is protected !!