Advertisement Carousel

झिलमिली खदान हादसा – कलेक्टर के पहल पर मृतक के वारिसों को मिला मुआवजा राशी

कोरिया / एसईसीएल की झिलमिली खदान की धसने की सूचना मिलने पर कलेक्टर डोमन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विवेक षुक्ला ने घटना स्थल पहुंचकर एसईसीएल अधिकारियों के साथ जायजा लिया। कलेक्टर की पहल पर मृतक रूपनारायण के वारिस को 10 लाख 47 हजार 204 रूपये एवं मृतक अख्तर हुसैन के वारिस को 21 लाख 34 हजार 745 रूपये का चेक प्रदान कर मुआवजा राषि का भुगतान किया गया। उल्लेखनीय है कि झिलमिली खदान में रात्रि पाली की ट्वेंटी पैनल में 20 कर्मचारी ड्यूटी पर अंदर गये थे। जिसमें से उपरोक्त दो कर्मचारियों की सीलिंग धसने से मौत हो गई थी।

error: Content is protected !!