Advertisement Carousel

9 वर्षों से महापौर बंगले में SDM का कब्जा, खाली कराने सामान्य सभा मे पारित हुआ प्रस्ताव

कोरिया / नगर पालिक निगम चिरमिरी के सभा कक्ष में सामान्य सभा का आयोजन किया गया। जिसमें चिरमिरी क्षेत्र के विकास के लिए लगभग 16 प्रस्तावों में जोरदार बहस कर पक्ष – विपक्ष दल के द्वारा इसे पारित किया।

बता दे कि नगर निगम चिरमिरी के सभाकक्ष में सुबह से ही चिरमिरी विकास के लिए महापौर चिरमिरी एवं उनके एमआईसी सदस्यों द्वारा प्रस्तावों को सभाकक्ष में रख क्षेत्र के विकास के लिए अपने पक्ष को सभापति के माध्यम से रखा गया। जहां नेता विपक्ष के तीखी नोकझोंक के बाद प्रस्तावों में कुछ बदलाओ कर सर्वसम्मति से ध्वनि मत से पास किया गया।

उस दौरान सभी प्रस्तावों में सबसे महत्वपूर्ण महापौर बंगले में एसडीएम चिरमिरी के बेजा कब्जे को खाली करना रहा। जहां महापौर चिरमिरी डोमरू रेड्डी द्वारा पूरे सदन को सभापति के माध्यम से बताते हुए कहा गया कि उक्त बंगला चिरमिरी के विशेष प्राधिकरण रहने के दौरान बनाया गया था। जिसके साथ उसी मापदंड में रेस्ट हाउस और आयुक्त बंगले के निर्माण किया गया था। ताकि प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के बीच दूरी ना रहते हुए आम पड़ोसियों के तरह आसानी से कार्यों का सम्पादन किया जा सके, पर किंचित कारणों से उक्त बंगले को एसडीएम चिरमिरी को प्रदान कर दिया गया जो लगभग 9 वर्षों से कब्जे में है। उक्त बंगले को जनप्रतिनिधि के लिए बनाया गया था उसे जनप्रतिनिधि को ही मिलना चाहिए जिसके लिए सदन में इस प्रस्ताव को लेकर आया हूँ । प्रस्ताव के पक्ष में कांग्रेस के पार्षद विनय रंजन एवं राजीव रत्न पांडेय ने सहमति जताते हुए बंगले को जल्द से जल्द खाली करवाने की भी बात कही साथ ही नेता प्रतिपक्ष ने भी अपना पक्ष रखते हुए महापौर बंगले को खाली करवाने की बात कही।

error: Content is protected !!