विधायक प्रतिनिधि शिवांश जैन के प्रयास से हो सकता है कोरिया अस्पताल और गेल्हापानी डिस्पेंसरी का उन्नयन..

कोरिया / विगत दिनों मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि शिवांश जैन ने एसईसीएल मुख्य महाप्रबंधक बबन सिंह से एक मांग पत्र के माध्यम एसईसीएल के बंद पड़े कोरिया एवं गेल्हापानी के अस्पताल को पुनः प्रारंभ कर उसमें डॉक्टर एवं नर्स के नियुक्ति करने हेतु मुलाकात की थी।

जिसके पश्चात एसईसीएल के महाप्रबंधक बबन सिंह ने इस बात को गम्भीरता से लेते हुए उपरोक्त अस्पतालों और डिस्पेंसरी का मुआयना करने की बात कही थी, उसी संदर्भ में विधायक प्रतिनिधि शिवांश जैन ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष कश्यप के नेतृत्व में कई कांग्रेसजन एसईसीएल के मुख्य महाप्रबंधक एवं सीएमओ अग्रवाल डॉक्टर संजय एवं अन्य डॉक्टरों की टीम ने सामूहिक मुआयना करते हुए दोनों जगहों के अस्पतालों और डिस्पेंसरी का मुआयना किया और उसे प्रारंभ करने की दिशा में आवश्यक प्रयास किए जाएंगे ऐसा आश्वासन दिया।

इतना ही नहीं इसके पश्चात डोमनहिल एवं हल्दीबाड़ी के अस्पतालों का मुआयना करने यह दल पहुंचा और दोनो अस्पताल के उन्नयन हेतु 5 ,, 5 लाख रुपये की राशि दोनों की स्वीकृति प्रदान की गई विधायक प्रतिनिधि जैन ने कहा कि अगर आगे इस दिशा में हमें सफलता नहीं मिलेगी तो हम इसके लिए हर संभव प्रयास और कोशिश करेंगे

गौरतलब है कि मनेंद्रगढ़ के विधायक डॉ. विनय जायसवाल विधायक बनते ही शिक्षा स्वास्थ्य पर लगातार जोर दे रहे हैं और आने वाले समय में उसे कैसे बेहतर दिया जा सके इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं जहाँ बड़ा बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी काफी सुधार आया है और मनेंद्रगढ़ में भी 100 बिस्तरों का अस्पताल स्वीकृति के लिए प्रस्ताव बजट में शामिल कर लिया गया है अगर स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होती हैं तो यह विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल एवं उनके साथियों की बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी इस क्षेत्र में लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है

इस दौरान एसईसीएल मुख्य महाप्रबंधक बबन सिंह, विधायक प्रतिनिधि शिवांश जैन, ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष कश्यप, पार्षद रज्जाक खान, उमाशंकर अलगमकर, वरुण शर्मा, नितिन सिंह, अरुण विश्वकर्मा, चंद्रभान, योगेश साहू, रीजनल अस्पताल सीएमओ अग्रवाल, डॉक्टर संजय एवं एसईसीएल के कई अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे।

error: Content is protected !!