Advertisement Carousel

रोहित के नाम बड़ी उपलब्धि, इंडियन एडवेंचर फाउंडेशन ने किया था चयन, एशिया की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराकर रच दिया कीर्तिमान …

राजनांदगांव / शहर से लगे ग्राम सोमनी के युवक ने एशिया की सबसे बड़ी चोटी पर तिरंगा फहराने का गौरव हासिल किया है। सोमनी में रहने वाले रोहित कुमार झा इस उपलब्धि के साथ छत्तीसगढ़ का पहला पर्वतारोही बन गया है जिसने लेह-लद्दाख ट्रेकिंग चोटी पर जाकर तिरंगा फहराया है। रोहित का चयन इंडियन एडवेंचर फाउंडेशन की ओर से हुआ था।


राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजनांदगांव जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर सोमनी में रहने वाले रोहित झा के अलावा फाउंडेशन ने छत्तीसगढ़ से एक अन्य प्रतिभागी का चयन किया था।

रोहित के अलावा दूसरी प्रतिभागी बिलासपुर की निशु सिंह थी। हालांकि चोटी पर तिरंगा फहराने में रोहित ही कामयाब रहा। स्वास्थ्य खराब होने की वजह से बिलासपुर की निशु टास्क पूरा नहीं कर पाई।

error: Content is protected !!