Advertisement Carousel

कांग्रेसी नेता का ऑडियो हुआ वायरल, चर्चा का विषय बना…

कोरिया / शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने पद एवं वर्तमान विधायक की धौस दिखा कर शहर के बड़े ट्रांसपोर्टर एवं अवैध कारोबारियों से अवैध वसूली का एक ऑडियो वायरल हुआ है जो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

बता दे कि शहर के वार्ड क्रमांक 35 के पूर्व पार्षद एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी के महामंत्री व मनेंद्रगढ़ विधानसभा के विधायक के काफी नजदीकी बताये जाने वाले प्रेम शंकर सोनी द्वारा अपने वर्तमान महामंत्री के पद और स्थानीय विधायक का धौस दिखा अवैध वसूली कर छोटे छोटे स्कूली बच्चों को पेन वितरण करने का मामला सोसल मीडिया में वायरल होने से शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

उक्त ऑडियो में लगातार अपने पद का धौस दिखा सामने वाले को धमकी देते हुए सुनाई दे रहे है। इस वायरल ऑडियो में मनेंद्रगढ़ विधायक के वाहन चालक मो. सलीम की भी बात कही जा रही है जो वर्तमान नगरीय निकाय चुनाव में वार्ड क्रमांक 40 डोमनहिल से पार्षद प्रत्यासी के तौर पर अपनी भूमिका देते हुए अवैध कारोबार का संचालन बेधड़क कर रहे है की बातें सुनाई दे रही है।

इस तरह के ऑडियो का सोशल मीडिया में तेजी से वायरल होने से यह पुरा मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है और अब इस ऑडियो को सुनने वाले लोगों ने इस कृत्य को करने वाले को वसूली बाबा का नाम दिया है।

error: Content is protected !!