Advertisement Carousel

अधिवक्ता संघ चिरमिरी ने मंत्री अमरजीत भगत से सौजन्य मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा

कोरिया / अमरजीत भगत (खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) के नगर आगमन पर आज अधिवक्ता संघ चिरमिरी के अध्यक्ष शाहिद महमूद के नेतृत्व में 6 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल मंत्री से मुलाक़ात की।

साथ ही मंत्री अमरजीत भगत के अलावा मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. विनय जायसवाल, भरतपुर-सोनहत के विधायक एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त गुलाब कमरो से सौजन्य भेंट किया।

गौरतलब हो कि चिरमिरी व्यवहार न्यायालय में न्यायालय श्रीमान अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की स्थापना एवं लायब्रेरी की सुविधा पर विस्तार पूर्वक चर्चा किये और मंत्री व विधायक को इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा।

जिस पर अपर सत्र न्यायालय के स्थापना हेतु मंत्री महोदय और विधायक ने आगामी प्रक्रिया हेतु रायपुर के लिए बुलाया। लायब्रेरी हेतु अधिवक्ता संघ के पांच लाख रुपये की मांग पर मंत्री जी की अनुशंसा पर क्षेत्र के विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने त्वरित कार्यवाही करते हुवे रुपये 300000 (तीन लाख) अपने मद से स्वीकृत कर दिया। जिस्से अधिवक्ता संघ ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्रतिनिधि मंडल में शाहिद महमूद अधिवक्ता संघ अध्यक्ष, सचिव, पतिराज सिंह, पूर्व अध्यक्ष अनिमेष सिंह, पूर्व अध्यक्ष प्रेम लाल श्रीवास्तव, पूर्व सचिव रामनरेश रॉय, एवं अधिवक्ता छत्रपाल सिंह उपस्थित थे।

error: Content is protected !!