कोरिया / खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के प्रथम चिरमिरी आगमन पर एनएसयुआई के प्रदेश सचिव राहुल भाई पटेल ने रायपुर की तर्ज पर चिरमिरी में भी गढ़कलेवा खोले जाने की मांग पत्र के लिए ज्ञापन सौंपा। जिसके बाद संस्कृति मंत्री श्री भगत माँग को प्रमुखता से मानते हुए चिरमिरी में गढ़कलेवा खोलने की घोषणा कर दी।
बता दे कि उन्होंने अपने पत्र में माँग किया है जिस प्रकार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गढ़कलेवा नामक आस्वाद केंद्र पर मुख्यतः छत्तीसगढ़ के मैदानी क्षेत्रों में उपयोग किये जाने वाले सूखे एवं गीले नास्ते के साथ छत्तीसगढ़ी भोजन की व्यवस्था होती है ठीक उसी तरह हमारा मिनी इंडिया कहे जाने वाले चिरमिरी में लगभग सभी प्रदेशों के लोग निवासरत रहते हैं, यहाँ सभी प्रकार के व्यवहार में होने जाने वाले व्यंजनों का खान पान होता है, ऐसे में यदि रायपुर की तर्ज पर चिरमिरी में भी गढ़कलेवा की स्थापना की जाए जिससे पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
राहुल भाई पटेल ने मंत्री श्री भगत से मुलाकात कर रायपुर की तर्ज पर चिरमिरी में भी गढ़कलेवा खोले जाने के दिशा में आवश्यक पहल करने आग्रह किया था, जिस पर मंत्री ने तत्काल मंच से हामी भरते हुए इसे खोले जाने की घोषणा कर दी है।
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि शिवांश जैन,युवा कांग्रेस महासचिव द्वय हैप्पी वधावन,सदाशिव बारीक,नितिन सिंह नान,वीरू खान,विक्रम सिंह चौहान,जितेंद्र साव भी मौजूद रहे।
