सूरजपुर / जिले में आयोजित करमा महोत्सव में शामिल होने केंद्रीय जनजाति राज्य मंत्री रेणुका सिंह नवापाराकला गांव पहुंची और महोत्सव में मांदर की थाप पर जमकर थिरकीं।
केंद्रीय राज्य मंत्री पारंपरिक नृत्य को देखकर खुद को नहीं रोक पाईं और करमा नृत्य करने वाले दलों के साथ मांदर की थाप पर जमकर थिरकने लगीं।
आपको बता दे कि इस दौरान रेणुका ने कहा कि, ‘मैं साल 2001 से यहां इस प्रकार के करमा प्रतियोगिता में आती रही हूं. नवापाराकला और इस विकासखंड के सभी लोगों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और पार्टी के नेताओं को धन्यवाद देती हूं कि सरगुजा की संस्कृति और करमा नृत्य की परंपरा को जीवित रखने ऐसे आयोजन लगातार किए जाते हैं.’
