Advertisement Carousel

ओमप्रकाश पुजारी के निधन पर बृजमोहन ने जताया शोक

रायपुर / वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश पुजारी के निधन पर पूर्व मंत्री एवं रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

अपने शोक संदेश में उन्होंने श्री पुजारी के निधन को व्यक्तिगत अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि वे उनके बाल सखा थे। विद्यार्थी जीवन से लेकर अब तक हर क्षण के प्रिय साथी के रूप में मौजूद रहे। जीवन की हर मोड़ पर मुझे उनका साथ मिला।

उन्होंने कहा कि मेरे संघर्ष से लेकर सफलता तक कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले मेरे अनन्य मित्र का इस तरह अचानक छोड़कर चला जाना हृदय विदारक है।
मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि मृत आत्मा को श्री चरणों में स्थान और परिवार तथा समस्त चाहने वालों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

error: Content is protected !!