पेंड्रा / बिलासपुर जिला पंचायत उपाध्यक्ष समीरा पैकरा ने आज अचानक गौरेला थाने पहुचकर पिछले 17.07.2016 को मरवाही विधायक अमित जोगी के प्रतिनिधी और साथियों के द्वारा गंभीर आरोप लगाने के मामले मे जांचकर कड़ी कार्यवाही करने के सदर्भ ज्ञापन दिया और निश्पक्ष जांच किये जाने की मांग की वही पुलिस ने भी मामले में गंभीरता से जांच किये जाने का आश्वन दिया।
दरअसल पिछले दिनो मरवाही विधायक अमित जोगी के प्रतिनिधी पंकज तिवारी और उनके साथी गौरेला थाने पहुचकर पुलिस को एक शिकायत करी की बिलासपुर जिला पंचायत उपाध्यक्ष समीरा पैकरा और उनके सहयोगी विजय राठौर इन लोगों ने गौरेला तहसील इन लोगों के द्वारा गौरेला तहसील कार्यालय से अमित जोगी और अजीत प्रमोद जोगी के जाति सम्बंधित दस्तावेज कार्यालय से गायब कराने की साजिश रजे है और ये लोग अक्सर तहसील कार्यालय के आसपास ही देखे जाते है इस तरह का आरोप पकंज तिवारी ने समीरा पर लगाया जिसके बाद आर समीरा पैकरा और गौरेला थाना पहुचकर इस पुरे आरोप को गलत और पूर्णत झुठा और बेबुनियाद बतलाया वही समीरा ने इन आरोपों को राजनिति के चलते ऐसा करना बतलाया। वही समीरा ने पिछले दिनों बिलासपुर के सिविल लाईन थाने जाकर मरवाही विधायक अमित जोगी और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के जाति सम्बंधित दस्तावेज गायब कराने की जांच कर प्रकरण दर्ज करने की भी मांग की गई वही गौरेला थाना प्रभारी एल सी मोहले ने भी समीरा पैकरा से शिकायत लेकर मामले की जाँच के बाद नियमानुसार कार्यवाही किये जाने की बात कही है।
समीरा पैकरा गौरेला पुलिस को सौपा ज्ञापन
