पेंड्रा / ऑटो से अवैध तरीके से अग्रेजी शराब की तस्करी करते एक महिला समेत 2 लोग गिरफ्तार करने में पेंड्रा पुलिस को सफलता हाथ लगी है। मामले में आरोपियों से 16 लीटर शराब भी जप्त किया है।
दरअसल पेंड्रा पुलिस को लंबे समय से जानकारी मिल रही थी की पथर्रा गांव में रहने वाली सीमा गुप्ता पेंड्रा गौरेला से अग्रेजी शराब लाकर गांव में शराब बेचती है जिसकी जानकारी लोगो ने पुलिस को दी थी। आज पेंड्रा पुलिस को मुखबिरों से सुचना की सीमा गुप्ता अपने ऑटो में शराब भरकर पेंड्रा की ओर से पथर्रा की ओर जा रही है जिसके बाद पेंड्रा थाना प्रभारी रघुनन्दन शर्मा और अन्य पुलिस कर्मी मुख्य मार्ग स्थित वन विभाग के बेरियर में आरोपी महिला का इंतजार करने लगे जिसके आरोपी और एक व्यक्ति जो ऑटो चला रहा था काफी रफ़्तार में शराब लेकर पथर्रा की ओर जा ही रहे थे की तभी पुलिस ने घेरा बंदी कर ऑटो को रोका जिसमे 16.50 लीटर अग्रेजी शराब पुलिस ने जप्त किया । शराब ऑटो में छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने ऑटो को भी जप्त कर लिया है और सीमा गुप्ता,महेंद्र गिरी दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरुकर दी है।
16 लीटर शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
