भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने मध्यान भोजन के साथ आश्रम- छात्रावासों में अंडे के साथ रोजाना मांसाहार भोजन देने की बात कही है। भाजपा का मध्यान भोजन में अंडा देने के विरोध को गलत बताया है। इसके साथ ही दशहरा पर्व में रावण दहन प्रथा का विरोध करने और भाजपा सहित संघ व उनमें जुड़े आदिवासी नेताओं का विरोध करने की बात कही है।
आपको ये भी बता दें कि 2015 में छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार ने मिड डे मील के मैन्यू से यह कहते हुए अंडे को हटा दिया था कि इससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचती है।
