Advertisement Carousel

विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. महंत ने किया 5.57 करोड़ से अधिक की राशि का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

कोरिया / विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरण दास महंत ने मुख्य अतिथि की आसंदी से आज यहां जिले के नगर पालिक निगम चिरमिरी परिसर में 5 करोड़ 57 लाख 38 हजार रूपये की राशि का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। जिसमें 60 लाख 77 हजार रूपये की राशि का भूमिपूजन एवं 4 करोड़ 96 लाख 61 हजार रूपये की राशि का लोकार्पण शामिल है।

 

इस दौरान कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, सरगुुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) एवं भरतपुर-सोनहत क्षेत्र के विधायक गुलाब कमरो, मनेन्द्रगढ क्षेत्र के विधायक डाॅ.विनय जायसवाल, नगर निगम चिरमिरी के महापौर डमरू रेड्डी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कलावती मरकाम, कलेक्टर डोमन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला सहित जनप्रतिनिधिगण, आम नागरिकगण, जिला-पुलिस प्रषासन के संबंधित अधिकारीगण एवं नगरवासी बडी संख्या में उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि डाॅ. महंत ने भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मिलजुलकर कार्य करने एवं पारिवारिक वातावरण निर्मित करने की बात कही। उन्होंने गांधी जी के मंत्र को सभी को अपनाने की समझाईष देते हुए योजना बनाने की जानकारी दी। डाॅ. महंत ने चिरमिरी में शुभारंभ हुए मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, सार्वभौम पीडीएस, शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, वार्ड कार्यालय योजना एवं मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के कोरबा प्रवास का भी जिक्र किया।

कार्यक्रम को कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती महंत ने भी संबोधित किया। उन्होंने आगामी समय में चिरमिरी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की बात कही।

इसी तरह सरगुुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) एवं भरतपुर-सोनहत क्षेत्र के विधायक कमरो, मनेन्द्रगढ क्षेत्र के विधायक डाॅ. जायसवाल, कलेक्टर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

कार्यक्रम में राशन कार्ड एवं दिव्यांगों को नियुक्ति पत्र एवं उत्कृष्ट दुर्गा पण्डाल को सम्मान प्रदान किया गया।

तत्पष्चात मुख्य अतिथि डाॅ. महंत ने प्लास्टिक रूपी रावण का दहन कर लोगों को प्लास्टिक यूज न करने की प्रेरणा दी।

error: Content is protected !!