Advertisement Carousel

भक्त चरण दास को मिली नई जिम्मेदारी, उन्हें नियुक्त किया गया छत्तीसगढ़ का पर्यवेक्षक

रायपुर / पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरण दास को नई जिम्मेदारी मिली है। भक्त चरण दास को छत्तीसगढ़ का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। अब वे 3 नवंबर को प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के साथ बैठक लेंगे।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन की तैयारियों को लेकर चर्चा होगी। 5 से 15 नवंबर तक केंद्र सरकार के नीतियों के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

error: Content is protected !!