कोरिया / बहुत जल्द पटना को पूर्ण तहसील का दर्जा मिलने जा रहा है इस बात की पुष्टि स्वयं श्रीमती अम्बिका सिंहदेव ने करते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान पटना एवं आसपास के सभी व्यवसायियों और आमजनों ने पटना को पूर्ण तहसील बनाने की मांग विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव की गई थी और
इस सम्बन्ध में चुनाव के बाद से ही लगातार प्रयास किया जा रहा था, जिसकी समस्त तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई है और औपचारिक घोषणा शासन के द्वारा शीघ्र किये जाने की उम्मीद है।
इस संबंध में विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव ने आगे कहा कि पटना के तहसील बन जाने से राजस्व की सभी समस्याओ का समाधान वही पे किया जा सकेगा। जिससे पुरे पटना चौरासी के लोगो हो होने वाली परेशानियां समाप्त हो सकेंगी।
