कोरिया / भारतीय जनता किसान मोर्चा के प्रदेशअध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल के आह्वान पर जिले भर के पार्टी कार्यकर्ताओं ने किसान मोर्चा भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल एवं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद साहू की अगुवाई में सभी सहकारी समितियों के सम्मुख धरना प्रदर्शन किया।
इसी तारतम्य में बैकुंठपुर के धौरा टिकरा सहकारी समिति में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिपं सदस्य देवेन्द्र तिवारी के साथ स्थानीय भाजपा पदाधिकारी व किसान काफी संख्या में एकत्रित होकर धरना पर बैठे।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए खराब वर्मी कम्पोस्ट का जबरन बिक्री किसानों के साथ अन्याय बताया। उन्होंने बताया कि एक तरफ केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किसान हित मे लगातार फैसले किये जा रहे हैं वहीं राज्य की भूपेश सरकार किसान विरोधी फैसले लेकर राज्य के आर्थिक ढांचे को चौपट करने पर तुली हुई है।यह सरकार छत्तीसगढ़ को पीछे धकेल रही है। कार्यक्रम में मौजूद किसान नेताओं ने भी वर्मीकम्पोस्ट के गुणवत्ताहीन होने की बात करते हुए वितरण पर रोक लगाने की मांग का समर्थन किया।
धरना के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा नायब तहसीलदार को महामहिम राज्यपाल के नाम पर ज्ञापन सौंपा।
धरना प्रदर्शन में स्थानीय भाजपा नेता संदीप दुबे,प्रेम बाबा, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री तीरथ राजवाड़े, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र राजवाड़े, भाजयुमो जिला कार्यालय प्रमुख रोशन राजवाड़े, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मनोज यादव,श्रवण यादव, सत्यम सिंह बूथ अध्यक्ष श्याम लाल, संतोष राजवाड़े, भरत यादव सहित स्थानीय भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व किसान मौजूद थे।
