संचार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बताया कि रविवार को प्रदेश कार्यालय में होने वाली बैठक में प्रदेश कमेटी के उपाध्यक्ष, महामंत्री, जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, सभी मोर्चा, संगठन और विभागों के प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के विधायक उपस्थित रहेंगे। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों को बताया जाएगा कि देश में ढाई आर्थिक मंदी, लगातार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी, किसान व जन विरोधी नीतियों के खिलाफ हर राज्य में प्रदर्शन होगा।

इसके अलावा प्रदेश के ऐसे स्थानीय मुद्दों को भी आंदोलन में शामिल किया जाएगा, जिनका संबंध सीधे तौर पर केंद्र सरकार से है। आंदोलन किस तरह से होगा, किस दिन क्या करना होगा, किस जिले का प्रभारी कौन होगा समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा होगी। बैठक के बाद पुनिया, दास और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम पत्रकारवार्ता लेकर आंदोलन की स्र्परेखा की जानकारी देंगे। उसके बाद पुनिया दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

कांग्रेस की अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 12 और 13 सितंबर को दिल्ली में प्रदेश अध्यक्षों और विधायक दल के अध्यक्षों की बैठक ली थी। उसी समय यह तय हो गया था कि नवंबर में देश व्यापी आंदोलन किया जाएगा।