Advertisement Carousel

जिला स्तरीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव संपन्न, संभाग स्तरीय कार्यक्रम के लिए 4 टीमों का चयन

कोरिया / सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं भरतपुर-सोनहत क्षेत्र के विधायक गुलाब कमरो ने मुख्य अतिथि की आसंदी से आज यहां जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर स्थित रामानुज मिनी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय नेशनल ट्रायबल डांस फेस्टिबल कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि श्री कमरो ने जिला स्तरीय नेशनल ट्रायवल डांस फेस्टिबल कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आदिवासी लोक कला, परंपरा और संस्कृति को सहेजने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2019 का आयोजन किया जा रहा है।

प्रदेश के सभी जिलों के विकासखंड से इसकी शुरूआत का निर्णय लिया गया, जिसके परिपालन में जिले के सभी विकासखंडों में आयोजित कार्यक्रम में चयनित प्रतिभागियों द्वारा पूरे जोश एवं उत्साह के साथ जिला स्तरीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2019 में प्रस्तुतियां दी गई। आज आयोजित इस महोत्सव में विवाह, फसल कटाई, पारंपरिक त्यौहार सहित अन्य एवं ओपन कटैगरी थीम पर नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं में कुल 20 प्रतिभागियों ने अपनी कला का पर्दशन किया।

इसी तरह बैकुण्ठपुर क्षेत्र की विधायक श्रीमती अंबिका सिंहदेव, नगर पालिक निगम चिरमिरी के महापौर के.डोमरू रेड्डी, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती कलावती मरकाम, नगर पालिका परिशद बैकुण्ठपुर के अध्यक्ष अशोक जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता के परिणामस्वरूप संभाग स्तरीय कार्यक्रम के लिए 4 टीमों का चयन किया गया है। इनमें खडगवां से विवाह थीम में नवल साय गौरा नृतक दल, बैकुण्ठपुर के खरवत से फसल कटाई थीम में शिववप्रसाद, बैकुण्ठपुर से पारंपरिक थीम में शालिनी ग्रुप एवं पटना से अन्य कैटेगरी में सुरमोहिनी नृत्य दल का चयन किया गया है। सभी चयनित टीमें अंबिकापुर में आयोजित संभाग स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इस दौरान विभिन्न विभागों के द्वारा लगाये गये स्टालों का भी अवलोकन मुख्य अतिथि द्वारा किया गया।

error: Content is protected !!