Advertisement Carousel

73 साल की हुईं सोनिया, देश के कई बड़े नेताओं ने दी बधाई

नयी दिल्ली / कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज जन्मदिन है। सोनिया गांधी अपना 73वां जन्मदिन मना रहीं हैं। इस अवसर पर देश के कई बड़े नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। देश के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं से दुष्कर्म की बढ़ रही घटनाओं के चलते सोनिया गांधी ने कहा कि वह सोमवार को अपना जन्मदिन नहीं मना रही हैं क्योंकि वह इन घटनाओं से दुखी हैं। इस अवसर पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी है। वहीं, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने भी उन्हें बधाई दी है।

हालांकि, देश के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं से दुष्कर्म की बढ़ रही घटनाओं के चलते सोनिया गांधी ने कहा कि वह सोमवार को अपना जन्मदिन नहीं मना रही हैं क्योंकि वह इन घटनाओं से दुखी हैं। सोनिया के जन्मदिन पर उनके घर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे ।

प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें जन्मदिन पर ट्वीट किया, “सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं।”

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है कि हमारी नेता एवं राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी के जन्मदिवस पर ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं। आपका त्याग और संघर्ष हम सब कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणा रहा है। आपके नेतृत्व ने हमेशा पार्टी को एकजुट और ऊर्जावान रखा है। आप शतायु हों।

कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “सोनिया गांधी हमारी शक्ति और हमारी बड़ी नेता हैं। उस शख्स को जन्मदिन का मुबारकबाद जिसने महिलाओं की शक्ति, हमारे देश की संस्कृति और हमारे देश के लोगों की क्षमता को खुद में समाहित किया है।”

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा, ‘सोनिया गांधी जी को 73वें जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं। आपका देश के लिए त्याग, दृढ़ प्रतिबद्धता, निर्णायक नेतृत्व और अथक परिश्रम हमेशा हमें प्रेरणा देता है। ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करती हूँ।”

द्रमुक नेता एम के स्टालिन, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कई अन्य नेताओं ने भी सोनिया को जन्मदिन की बधाई दी।

error: Content is protected !!