Advertisement Carousel

कांग्रेस / भाजपा के कई बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर, 5 वो बड़े वार्ड जहा सबकी निगाहें टिकी, देखें VIDEO खबर विशेष …..

कोरिया / इस बार के नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस व भाजपा के कई बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है । फ़िलहाल 5 वो बड़े वार्ड जहा सबकी निगाहें टिकी हुई है। 
चिरमिरी नगर निगम के बड़ा बाजार के वार्ड क्रमांक-28 में मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल की पत्नी कंचन जायसवाल की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है । यहां उनका मुकाबला भाजपा की कद्दावर नेत्री व पूर्व पार्षद नीलम सालूजा से है ।

इसी प्रकार हल्दीबाड़ी के वार्ड क्रमांक-10 में कांग्रेस के युवा नेता व विधायक प्रतिनिधि शिवांश जैन की प्रतिष्ठा दांव में लगी हुई है । यहां उनका मुकाबला भाजपा से दो बार पार्षद रहे सौम्य व्यक्तित्व के धनी संतन चौहान से है ।

वहीं गोदरीपारा के वार्ड क्रमांक-33 से कांग्रेस की कद्दावर नेत्री व कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है । यहां उन्हें निर्दलीय प्रत्याशी चमेली चटर्जी चुनोती दे रही है ।

पूरे चिरमिरी में सबसे दिलचस्प मुकाबला पोंडी के वार्ड क्रमांक-03 में नजर आ रही है । यहां भाजपा की बड़ी नेत्री व पूर्व एल्डरमैन मैन रानी गुप्ता के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमआईसी सदस्य नीलांचल रावल की पत्नी गायत्री रावल की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है और इन दोनों को चुनोती दे रही है भाजपा से तीन बार की पार्षद रही व अब निर्दलीय चुनाव लड़ रही है जगेश्वरी देवांगन ।

इसी प्रकार डोमनहिल के वार्ड क्रमांक-39 में कांग्रेस की बड़ी नेत्री व पूर्व सभापति गायत्री बिरहा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है । यहां उनका मुकाबला भाजपा के युवा नेता कृष्ण मुरारी शर्मा बबलू से है ।

चिरमिरी नगर पालिक निगम इन पांच चर्चित सीटों पर सभी की निगाहें टिकी हुई है । नतीजा क्या होगा यह तो मतगणना के बाद ही पता चल सकेगा ।

 

error: Content is protected !!