कोरिया / खनिज न्यास से राम मंदिर तालाब गहरीकरण, सौंदर्यीकरण कार्य की राशि लगभग 36 लाख रु० एवं सिविल लाईन में स्ट्रीट लाईट विस्तार कार्य हेतु राशि 32 लाख रू०का भुगतान रोकने आज पुनः कलेक्टर कोरिया डोमन सिंह को भाजपा के मंडल अध्यक्ष भानु पाल, नपा उपाध्यक्ष सुभाष साहू, पूर्व नपा अध्यक्ष शैलेश शिवहरे, अनुराग दुबे ने ज्ञापन सौंपा।
आपको बता दे कि कलेक्टर कोरिया को सौपे गए इस ज्ञापन पत्र में की गई लापरवाही, गुडवत्ता विहीन कार्य और भष्टाचार का जिक्र किया गया है।
भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने बताया कि शहर के हृदय स्थल में राम मंदिर तालाब है जहां पर छठ पूजा जैसे अनेक धार्मिक, सामाजिक कार्य होते है जिसके गहरीकरण, सौन्दर्यीकरण हेतु लगभग- 34 लाख रू0 की राशि स्वीकृत हुआ था जिस कार्य में भारी अनियमितता बरती गई है एवं कार्य अधूरा कर छोड़ दिया है। जिसका कई बिन्दुओं पर जांच करने की आवश्यकता है।
राम मंदिर में तालाब गहरीकरण का कार्य स्टीमेट के आधार पर 5 फीट होना था जो लगभग 2
फिट खोदाई कि छोड़ दिया गया, जिसकी निष्पक्ष जांच हो। सौंदरीकरण, घाट निर्माण कार्य होना था जो नाम मात्र के लिए प्रारम्भ कर अधुरा छोड
दिया गया। जहां आने वाले समय में छठ पूजा जैसे धार्मिक कार्य उसी तालाब से होना है। जिससे धार्मिक कार्य में परेशानी उठानी पड़ेगी, जिसकी निष्पक्ष जांच हो।
उक्त धार्मिक तालाब में शहर के नाले के गंदे पानी को छोड़ा जाता है जिससे तालाब का पानी
9 गंदा होता है एवं धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया जाता है जिसकी निष्पक्ष जांच हो।
इसके साथ ही सिविल लाइन में स्ट्रीट लाईन में भी अनियमितता बरती गई है। लिटिल लाइट स्ट्रीट लाईट विस्तार में जो पोल लगाए गए है जो मापदण्ड के अनुसार मोटाई,ऊँचाई वजन क्या है, जिसकी जांच हो। उसी लाइन विस्तार में पोल गहराई एवं वायर विस्तार में बेस की गहराई एवं वायर विस्तार में बेस की गहराई, वायर के नीचे मापदंड के अनुसार जांच हो।
इन सभी विषयों को लेकर एक और बार इससे पहले भी ज्ञापन दिया जा चुका है उसके वावजुद जिला प्रशासन ने इस मामले की जांच नही कारवाई। जिस वजह से आज दुबारा ज्ञापन सौपा गया है। भानुपाल ने बताया कि अगर समय रहते इस विषय मे प्रशासन नही जगत है तो आंदोलन की आग झेलने के लिए प्रशासन तैयार रहे।
