00 लुभा रहा है कोरिया का झुमका बोट…
00 नए साल में सैलानियों की बना पहली पसंद..
00 कैफेटेरिया के साथ झुमका की लहरों में वोटिंग का आनन्द.. 00 मछली का एक्वेरियम भी बना आकर्षण का केंद्र…
कोरिया जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर में बना झुमका बोट क्लब इस वर्ष सैलानियों को काफी लुभा रहा है नव वर्ष 2020 में यह सैलानियों की पहली पसंद बनते जा रहा है। बहुत ही अल्प समय मे ही कोरिया ही नहीं सरगुजा संभाग में यह बोट क्लब काफी प्रसिद्ध हो रहा है। नव वर्ष के पहले दिन बारिस के बीच यहाँ काफी सैलानी पहुँचे और जमकर मस्ती भी की। इस दौरान झुमका बोट क्लब में पहुँचे सैलानियों ने बोटिंग, डांस और फिर पिकनिक का भी आनंद लिया।
आपको बता दे कि झुमका बोट क्लब के संचालकों ने बताया कि हमारी मैकेनाइज्ड स्पीड वोट में प्रति व्यक्ति ₹100 शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं पैडल बोट 4 सीटर के लिए ₹50 और पैडल बोट 2 सीटर के लिए भी ₹50 प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। मैकेनाइज्ड स्पीड बोर्ड को पूरा बुक कराने पर ₹12 सौ का शुल्क तय किया गया है। पैडल बोट में 30 मिनट तक वोटिंग का समय निर्धारण किया गया है। वहीं मैकेनाइज्ड स्पीड बोट से सैलानियों को झुमका के बीचो-बीच बने मछली सेज और ऑक्सीजोन की यात्रा कराई जाती है।
झुमका बोट क्लब में यात्रियों की सुरक्षा के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं बकायदा वॉकी टॉकी लेकर नगर सैनिक के स्पेशलिस्ट पूरे समय मौजूद रहते हैं इतना ही नहीं वोटिंग करने आए पर्यटकों के लिए लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य किया गया है।
इतना ही नहीं संचालकों ने विभिन्न स्थानों पर सेल्फी जोन बनाया हुआ हैं तथा सुंदर व आकर्षक हट में बैठकर दूर से ही गोवा की तरह समुद्री तटों की ठंडी-ठंडी लहरों का आनंद खाद्य पदार्थों के साथ लिया जा सकता है। वोट क्लब में बना हुआ मछली एक्वेरियम भी लोगों को काफी लुभा रहा है। यही वजह है कि प्रतिदिन इस बोट क्लब में बड़ी संख्या में लोग घूमने और इसमें आनंद उठाने आ रहे हैं।
1 जनवरी को नववर्ष में यहां पर भारी भीड़ उमड़ी और बोटिंग, डांस और फिर पिकनिक का भी आनंद लिया।

