Advertisement Carousel

पुलिस की सराहनीय पहल, गरीब परिवारों के बच्चों को बाटी शैक्षणिक सामग्री, पढ़ाई के लिए किया प्रेरित

00 अभिभावकों से गैरकानूनी काम ना करने का किया निवेदन

कोरिया / चरचा पुलिस द्वारा नई सोच के साथ नए वर्ष की शुरुआत सराहनीय पहल करते हुए की है नव वर्ष के प्रथम दिवस पर चरचा थाना प्रभारी एवं उनके समस्त स्टाफ के द्वारा रचनात्मक अभिनव पहल करते हुए चरचा थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 9 फुटरी दफाई जो कि अपराध की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है वहां के गरीब बच्चों को पढ़ाई हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य शैक्षणिक सामग्री बाटी गई व साथ ही उपहार स्वरूप चॉकलेट दिए गए।

इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों से जब पढ़ाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सही जवाब भी दिया। इस दौरान नन्हे बच्चों, वार्ड वासियों, ने चर्चा थाना स्टाफ के साथ राष्ट्रगान जन गण मन का गायन भी किया गया और भारत माता की जय के नारे लगाए गए। शैक्षणिक सामग्री व चॉकलेट पाकर बच्चे काफी प्रफुल्लित थे।

उपस्थित एक छोटी सी बच्ची से पूछा गया कि आप बड़े होकर क्या बनना पसंद करोगी तो उसने बड़ी मासूमियत से जवाब दिया कि मैं मैडम बनना चाहती हूं और सब को पढ़ाना चाहती हूं इसी क्रम में एक अन्य बच्चे ने कहा कि वह इंजीनियर बनना चाहता है छोटे बच्चों कि यह दूरगामी सोच निसंदेह उन्हें भविष्य में सफलता की ओर ले जाएगी।

इस अवसर पर सुबल सिंह थाना प्रभारी चरचा ने बच्चों को कविता के माध्यम से अक्षर ज्ञान कराया और उन्हें पढ़ाई हेतु प्रेरित करते हुए कहा की आपको पढ़ाई के संबंध में किसी प्रकार की समस्या आती है या आपके अभिभावक आपको स्कूल नहीं जाने देना चाहते हैं तो आप मुझे बताइए मैं हमेशा पेट्रोलिंग में इधर आता हूं आप निसंकोच मुझे बताइए आपके सहयोग हेतु किसी प्रकार की कमी नहीं रहेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी नीरज गुप्ता ने उपस्थित बच्चों व वार्ड वासियों को नववर्ष की शुभकामना देते हुए कहा की यहां के बच्चे बहुत ही प्रतिभावान हैं जरूरत है उन्हें सही दिशा देने की बच्चों के अभिभावकों से विनम्र निवेदन है कि आप अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ अच्छे कार्य करने की प्रेरणा दें और आप भी गैर कानूनी काम छोड़कर अच्छे काम करें जिससे बच्चे आपके पद चिन्हों पर चलें और व आगे बढ़ते हुए आपका नाम रोशन करें आपके वार्ड का नाम रोशन करें और आप को भी गर्व हो कि हमारे बच्चे ने अच्छा काम किया है। बच्चों की पढ़ाई के संबंध में काफी किताबों के लिए या पढ़ाई के संबंध में किसी प्रकार की परेशानी हो तो निसंकोच बताएं हम सब मिलकर सहयोग हेतु तत्पर हैं नए साल में चरचा थाना परिवार के द्वारा अत्यंत सराहनीय पहल की गई है इस सकारात्मक सोच से पुलिस व आम जनता के बीच की दूरी घटी है आशा है की भविष्य में भी चरचा पुलिस की सामाजिक गतिविधियां निरंतर जारी रहेंगी।

चरचा थाना केस्ट आफ दीपक पांडे समझाइश देते हुए कहा कि बुरे कार्य करने से बदनामी होती है घर के बच्चों में संस्कार नहीं आ पाते अतः आप अच्छे काम करें हम लोगों से जो भी संभव होगा सहयोग हेतु तत्पर है।

कार्यक्रम में सुबल सिंह थाना प्रभारी चरचा, संतोष सिंह प्रधान आरक्षक, अनिल सिंह, दीपक पांडे ,मोहम्मद इसरार, विजय सिंह ,साकेत मरकाम ,भूपेंद्र कुशवाहा रामनिवास पैकरा सहित काफी संख्या में वार्ड वासी महिलाएं बच्चे और पुरुष उपस्थित थे।

error: Content is protected !!