कांग्रेस की कंचन जायसवाल महापौर व गायत्री बिरहा को निर्विरोध सभापति चुना गया, जश्न का माहौल

कोरिया / विपक्षी भाजपा द्वारा महापौर व सभापति पद से अपना प्रत्याशी वापस लेने के बाद कांग्रेस की कंचन जायसवाल निर्विरोध महापौर व गायत्री बिरहा को निर्विरोध सभापति चुन लिया गया ।

सुबह लगभग 11 बजे भारी गहमा गहमी के बीच कांग्रेस की ओर से महापौर के लिए कंचन जायसवाल ने व भाजपा की ओर से गंगा बाई ने अपना नामांकन दाखिल किया । इसी प्रकार सभापति के पद के लिए कांग्रेस की ओर से गायत्री बिरहा व भाजपा की ओर से संतोष सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया फिर विपक्षी भाजपा द्वारा महापौर व सभापति पद से अपना प्रत्याशी वापस लके लिया। भाजपा के जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल व पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने पार्षदों से चर्चा करने के बाद नामांकन वापस लेने का निर्णय लिया। दोपहर 01 बजे भाजपा की महापौर उम्मीदवार गंगा बाई व सभापति की उम्मीदवार संतोष सिंह ने अपना नामांकन वापस ले लिया । जिसके बाद कांग्रेस की कंचन जायसवाल को निर्विरोध महापौर तथा गायत्री बिरहा को निर्विरोध सभापति घोषित कर दिया गया ।

कंचन जायसवाल के निर्विरोध महापौर व गायत्री बिरहा के निर्विरोध सभापति घोषित होते ही कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ गई और कांग्रेस के कार्यकर्ता पटाखे फोड़ने व नाचने लगे ।

अपील समिति में 4 सदस्यों को भी चुन लिया गया है जिसमे बीरबल शाह वाार्ड क्रमांक 40, सन्नी चौथा वाार्ड क्रमांक 30, हेमलता मुखर्जी वाार्ड क्रमांक 04, मो इकराम वाार्ड क्रमांक 23 से हैंं।

error: Content is protected !!