Advertisement Carousel

अवैध धान खपाने का चल रहा साजिस हुआ नकाम

कोरिया / बैकुंठपुर एसडीएम,तहसीलदार,खाद्य निरीक्षक एवं मंडी स्टाफ ने पटना धान खरीदी केंद्र में रखे 700 बोरी धान जब्त किया। धान बोरियों को गहनता से जांच करने पर पीछे रखे 700 बोरियों अधिक पाई गई। कई बोरियों में पुराने धान का मिश्रण मिला।

उक्त धान कृषक खेमराज सिंह का है। जब्त की गई धान बोरियों को समिति प्रबंधक की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया। दूसरी ओर पटना में ही मुखबिर की सूचना पर पटना में फुटकर विक्रेता आशीष अग्रवाल की दुकान में दबिश दी गई। मंडी अधिनियम की धाराओं के तहत प्रतिदिन 10 क्विटल खेलने की पात्रता है। उक्त दुकान मैं 10 क्विंटल से ज्यादा खरीदी होने पर 30 बोरी धान जब्त की गई और मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

आपको बता दे खेमराज पिता प्रबल प्रताप सिंह ग्राम चम्पाझार 280 कुंटल 700 बोरी लगभग धान जो कि पुराना है जिसको खपाने के लिए आदिम जाति सेवा सहकारी समिति में लाया गया था जो कुछ बोरो में नया धान औए बाकी में पुराना धान खखरा बदरा पुटू युक्त भरा रहा। जिसमे एसडीएम तहसीलदार और आर आई पटवारी फ़ूड स्पेक्टर मंडी कर्मचारी ने अचानक निरीक्षण किया। तिरपाल में ढके धान को खोलवा कर जांच किया गया जांच उपरांत पुराना धान और खखरा बदरा पुटू मिक्स पुराना धान पाया गया। जिसको मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर धान खरीदी केंद्र प्रभारी प्रभाकर सिंह समिति को सौप दिया गया।

error: Content is protected !!