Advertisement Carousel

पूर्व मंत्री राजवाड़े ने धान खरीदी केंद्रों में किसानों के धान को जब्त किए जाने के खिलाफ खोला मोर्चा, किसानों की समस्याएं भी सुनी…

कोरिया / पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने धान खरीदी केंद्रों में किसानों के धान को जब्त किए जाने के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज छिंदडाँड़ के धान खरीदी केंद्र में भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल एवं पूर्व जिलाध्यक्ष तीरथ गुप्ता व अन्य पदाधिकारियों के साथ पीड़ित किसानों से मुलाकात किये।

इस बीच उन्होंने जिला अधिकारियों से सम्पर्क करना चाहा लेकिन अधिकारी उनसे दूरी बनाए रहे। इधर किसान लाचारी और बेबसी से उनके साथ हो रहे अन्याय को श्री राजवाड़े के समक्ष बयान किये। पूर्व मंत्री जी लगभग 4 घण्टे तक धान खरीदी केंद्र में बैठे थे, लेकिन एक जवाबदेह अधिकारी उनके पास नहीं पहुँचा।

पूर्व मंत्री ने किसानों के साथ सोमवार को कलेक्टर कोरिया से मिलकर सरकार एवं प्रशासन की गलत नीतियों व जिले के अधिकारियों के मनमाना पूर्ण व्यवहार पर चर्चा करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा है कि बेवजह धान जब्ती एवं प्रकरण बनाने की कार्यवाही वापस नहीं ली जाती तो आगे विरोध के लिए रणनीति बनाई जाएगी।

error: Content is protected !!