Advertisement Carousel

विधायक डॉ. विनय ने ऑनलाइन परीक्षा फार्म की तिथि बढ़वाया तो छात्र-छात्राओं ने हृदय से किया विधायक का आभार..

कोरिया / लगातार जन-जन की सेवा करने वाले हमेशा विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से लेने वाले मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय (सरगुजा विश्वविद्यालय) के कुल सचिव को फ़ोन के माध्यम से परीक्षा में ऑनलाइन फार्म भरने की तिथि को आगे बढ़ाने हेतु कहा जिसपर कुल सचिव ने तिथि आगे बढ़ाने की कार्यवाई की।

जानकारी के अनुसार बता दे कि बीते दिनों संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में अध्ययरत छात्र ने ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने से वंचित होने जाने की समस्या को विधायक डॉ. विनय के समक्ष रखते हुए फार्म भरने की तिथि को बढ़ाने के लिए आग्रह किया।

उक्त छात्र की समस्या को गंभीरता पूर्वक लेते विधायक ने तत्काल दूरभाष पर विश्वविद्यालय के कुल सचिव से बात कर फार्म भरने की तिथि आगे बढ़ाने को कहा विधायक की बातों को ध्यान में रखते कुल सचिव ने 24 जनवरी से बढ़ाकर 30 जनवरी तक कि तिथि बढ़ाने की कार्यवाही की..

फार्म भरने की तिथि में बढ़ोतरी से खुश होकर छात्र-छात्राओं ने विधायक डॉ. विनय का ह्रदय से आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!