Advertisement Carousel

यूट्यूब से सीख कर ऑनलाइन ठगी करने वाले 2 आरोपी कोरिया पुलिस के गिरिफ्त में ….अब जेल

कोरिया जिले में लगातार सायबर क्राइम के अपराधी गिरफ्त में आ रहे हैं। एटीएम क्लोनिग के कुछ दिन बाद ही ऑनलाइन ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार कर लिये गये। आरोपी दिवाकर शुक्ला व अनिकेत द्विवेदी को मध्यप्रदेश के रीवा से गिरफ्तार किया गया है।

कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र में प्रार्थी भारत शुक्ला ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसके स्टेट बैंक के खाते से 137676 रुपये ऑनलाइन ट्रांजेक्शन paytm एवं filp kart के जरिये कर लिया गया है। कोरिया पुलिस सायबर टीम ने गोपनीय तरीके से आरोपियों की पड़ताल शुरू की ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किया गया, पैसा दोनों आरोपियों के खाते में ट्रांजेक्शन पाया गया। जिसके आधार पर कोरिया पुलिस आज 23 जनवरी 2020 को मध्यप्रदेश के रीवा जिले से दिवाकर शुक्ला व अनिकेत द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दोनों आरोपियों से 02 नग एटीएम कार्ड 03 नग मोबाइल एक बाइक पल्सर व पासबुक filp kart से खरीदे गये पेंट शर्ट जैकेट ट्रेक शूट आदि बरामद किया गया।

ऑनलाइन ठगी दोनों आरोपी यूट्यूब से सीखे हैं दोनों आरोपियों के ऊपर आईटी एक्ट तहत कार्यवाही कर रिमांड पर लिया गया है।

error: Content is protected !!