Advertisement Carousel

सीईओ जिला पंचायत ने ट्राईबल विकास खण्डों का किया दौरा, दिये निर्देश

राजनांदगांव / जिला पंचायत राजनांदगाॅव की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती तनुजा सलाम द्वारा आज दिनांक 27 को विकास खण्ड अम्बागढ़ चौकी के ग्राम मेरेगाॅव एवं घानापायली के आगंनबाड़ी का भ्रमण कर सुपोषण अभियान के बेहतर क्रियान्वयन किया गया।

राज्य शासन की महत्वकांक्षी योजना सुपोषण अभियान अंतर्गत कुपोषित बच्चे, गर्भवती महिलाओं से सी.ई.ओ. जिला पंचायत द्वारा मुलाकात की गई एवं उन्हे प्राप्त होने वाले भोजन की गुणवत्ता का निरीक्षण किया गया इसके अलावा गाॅव के वरिष्ठ नागरिकों का क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर सुपोषण गतिविधियों के गुणवत्ता संबंधी चर्चा की गई। गरम भोजन, वजन त्यौहार तथा सप्ताहिक अंड़ा, आकर्षक थाली इत्यादि के वितरण की चर्चा हुई। श्रीमती सलाम ने सुपोषण वाटिका का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये है, आगंनबाड़ी के छोटे बच्चों से प्राथमिक ज्ञान के संबंध में भी जानकारी ली, श्रीमती सलाम ने निर्देश दिये की नर्सरी के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों को मुनगा के पौधे उपलब्ध कराते हुये रोपण का कार्य यथाशीघ्र कराया जावे, लक्ष्य अनुसार 4000 मुनगे के पौधे के विरूद्ध 23 सौ पौधे समूहों को रोपण हेतु वितरण किया गया है, उक्त लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु कहा गया । श्रीमती सलाम द्वारा तीनों ट्राइबल डेवलपमेंट विकास खण्ड मोहला, मानपुर एवं अम्बागढ़ चौकी के एनआरएलएम स्टाॅफ, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक विकास खण्ड कार्यालय मोहला में आयोजित किया गया समस्त विभाग की समीक्षा के साथ साथ एफ.आर.ए. क्लस्टर, सुपोषण अभियान किचन गार्डन, सब्जी उत्पादन एवं आंगनबाडियों में आपूर्ति किये जाने संबंधी श्रीमती सलाम ने निर्देश दियें ।

भ्रमण/बैठक के दौरान श्रीमती रेणु प्रकाश, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ-साथ जिला पंचायत-एन.आर.एल.एम. के डी.पी.एम. उमेश तिवारी तथा जनपद पंचायत के सी.ई.ओ. एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे ।

error: Content is protected !!