Advertisement Carousel

26 चोरी की मोटर साइकिल के साथ 2 आरोपी सपड़ाए, राजनांदगांव सहित दुर्ग, भिलाई में वारदात को दिया था अंजाम

राजनांदगांव / बीते कुछ महीनों से लगातार बढ़ती मोटर साइकिलों की चोरी को ध्यान में रखते हुए पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इस बीच पुलिस को मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई।

राजनांदगांव सहित दुर्ग, भिलाई में मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को राजनांदगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आपको बता दे कि बीते कुछ महीनों से सुबह के वक्त मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला पुलिस के सामने आ रहा था। जिसमें पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच राजनांदगांव बाईपास के पास दो युवकों के संदिग्ध अवस्था में घूमने की जानकारी पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों संदेही से पूछताछ की तब मामले का खुलासा हुआ। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह मोटरसाइकिल चोरी करने की फिराक में घूमते हैं और अब तक दुर्ग-भिलाई राजनांदगांव और महाराष्ट्र सहित कई क्षेत्रों से मोटरसाइकिलो की चोरी कर चुके हैं। आरोपी ने पुलिस को बताया कि जिस वाहन का हैंडल लॉक नहीं रहता था उसे वाह तार से शार्ट करके चालू कर लेते थे। इस तरह सभी गाड़ियों की वाह चोरी करते थे।

पुलिस के गिरफ्त में आए आरोपी सीताराम वर्मा और मनीष वर्मा रिश्ते में मामा भांजा है। सीताराम खैरागढ़ क्षेत्र के बोईरडीह का निवासी है तो मनीष बोरतलाव थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सोरीटोला का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लगभग 20 लाख कीमत की 26 मोटरसाइकिल को जप्त किया है।

पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी पिछले कई महीनों से वाहन चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे। वहीं वाहनों को चोरी करने के बाद आरोपी अपने रिश्तेदारों को वाहन कुछ दिनों के लिए चलाने भी देते थे, वहीं रिश्तेदारों से आरोपियों ने ऑटो डील का व्यवसाय करने की बात भी कही थी। पुलिस ने सभी जगह से चोरी किए गए वाहनों को जप्त किया है।

जप्त वाहनों में 10 पल्सर, 03 एक्टिवा, 03 हीरो शाइन, 01 बुलेट सहित 26 वाहन शामिल है।

error: Content is protected !!