Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ को पीछे ले जाने वाला बजट – बृजमोहन

00 बजट पर विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की प्रतिक्रिया
00 बजट पर बृजमोहन की कड़ी प्रतिक्रिया- सरकार पर कसा तंज, कहा नीति और नियत दोनों ठीक नहीं

रायपुर / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने इसे छत्तीसगढ़ को पीछे ले जाने वाला बजट करार दिया है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार की नीति और नियत दोनों ठीक नही है। इस बजट में युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों,किसानों के लिए कुछ भी नहीं। जिन वादों के दम पर इन्होंने सरकार बनाई है अपने उन वादों से भी ये मुकरते नजर आ रहे हैं।

कृषि के लिए परंपरागत बजट हर बार की तरह है कोई विशेष योजना नहीं लाई गई है। सिंचाई के लिए यह सरकार क्या करने जा रही है वह भी स्पष्ट नहीं है।
युवाओं को 25सौ रुपये बेरोजगारी भत्ते का वादा,महिला स्वसहायता समूहों के ऋण माफी का वादा,पूर्ण शराबबंदी के वादे से भी ये मुकरते नज़र आ रहे है।

बृजमोहन ने कहा कि इस बजट में नया कुछ भी नहीं है। बल्कि पूंजीगत व्यय बहुत कम है। यह केंद्र पर निर्भर बजट प्रतीत हो रहा है।

error: Content is protected !!