Advertisement Carousel

नगर पालिका में भष्टाचार के विरोध में हल्ला बोल, कई घोटालों हवाला देते हुए घेरा कार्यालय, अध्यक्ष के लगे मुर्दाबाद के नारे…

कोरिया जिले मुख्यालय के नगर पालिका बैकुण्ठपुर में हो रहे भष्टाचार के खिलाफ गौ रक्षा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अन्नू दुबे के अगुवाई में विरोध प्रदर्शन व पालिका घेराव कर आंदोलन किया गया। ततपश्चात नगर पालिका सीएमओ एवं नायब तहसीलदार की उपस्थिति में ज्ञापन सौपा गया।

गौरक्षा वाहिनी के बैनर तले नगर पालिका प्रांगण में अध्यक्ष के खिलाफ भष्टाचार के आरोप लागते हुए जमकर हल्ला बोला।

विरोध कर रहे लोगों के हांथो में लिखी तख्तियां नगर पालिका प्रशासन मुर्दाबाद, नगर पालिका परिषद में परिवारवाद बन्द करो, नगर पालिका अध्यक्ष हटाओ बैकुण्ठपुर बचाओ, नगर पालिका परिषद के घोटालों का जबाब देना होगा। साथ में मंच से यही नारे भी लग रहे थे।

जिसमें कि तालाब गहरीकरण, स्ट्रीट लाइट घोटाला, चिल्ड्रन पार्क पुताई घोटाला 80 डिसमिल में बनने वाले गौठान को 5 डिसमिल तक में सीमित करना, पाइपलाइन 21 वार्डों के लिए जो पैसा आया था उसे मात्र 15 वार्ड तक ही सीमित करना, मानस भवन पेंटिंग चिल्ड्रन पार्क पेंटिंग में भारी भ्रष्टाचार, सही सलामत बने हुए गांधी उद्यान को फिर से तोड़कर के 11 लाख रुपए की राशि से फिर से उसका निर्माण करवाना, नई 8 टैंकर खरीदने के बाद भी लाखों रुपए का पेमेंट टैंकर रिपेयरिंग के नाम पर निकालना, नई 3 ट्रैक्टर खरीदने के बाद भी किराए की ट्रैक्टर का फर्जी बिल निकलवाना ऐसे बहुत सारे मुद्दे को लेकर के आज बैकुंठपुर नगरपालिका का घेराव किया गया। नगर पालिका सीएमओ पर भी आरोप लगाया है कि स्ट्रीट लाइट मामले में 25 लाख का भुगतान फर्जी तरीक़े से कर दिया गया।

नगर पालिका के घेराव एवं आंदोलन में प्रमुख रूप से रामधनी गुप्ता, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शैलेश शिवहरे, वर्तमान नगर पालिका उपाध्यक्ष सुभाष साहू, भानु पाल, सुरेंद्र चक्रधारी, देवेंद्र तिवारी, पंकज गुप्ता, विपिन जायसवाल, सुरेंद्र चक्रधारी, अरविंद सिंह डब्लू, बबलू महाजन, लक्ष्मी गुप्ता, रमन गुप्ता, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह, रोशन ओझा, अरशद खान, पार्षद राजेश नायक, पार्षद गुलाब गुप्ता, पार्षद भरत गुप्ता, पार्षद राजेश राजवाड़े, सुरेश राजवाड़े, संदीप साहू, गौ रक्षा वाहिनी से अनुराग दुबे, सुरेंद्र सिंह, अभय दुबे, रिचेस सिंह, अरविंद सिंह, संतोष यादव, प्रमोद मिश्रा, विश्व हिंदू परिषद से अमित श्रीवास्तव, शैलेंद्र शर्मा, रवि त्रिपाठी, अभिनंदन सिंह चंदेल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पिंकू राजवाड़े, प्रखर गुप्ता, आयुष नामदेव, शिवम राजवाड़े, योगेश काशी, दीपक साहू, रूपम राजवाड़े, जगत पप्पू सोनी, बलवंत साहू, अभिषेक साहू, विदुर राजवाड़े, नितेश कुमार, रितेश साहू, सचिन महाराज, रवि मिश्रा, अभय यादव, अशोक साहू, दीपक दुबे, रमेश ठाकुर, सुशील राजवाड़े, निलेश राजवाड़े इत्यादि लोग उपस्थित हुए।

error: Content is protected !!