‘भगवान का खजाना’ संकट में! फंसे पुरी के जगन्नाथ मंदिर के 592 करोड़

भुवनेश्वर  / Yes Bank  पर आए संकट की वजह से भगवान जगन्नाथ मंदिर के पुजारी और भक्त चिंतित हो गए हैं. दरअसल मंदिर को 592 करोड़ रुपये से अधिक की रकम बैंक में जमा है. 

बता दें रिजर्व बैंक ने गुरुवार को संकट में फंसे Yes Bank पर कई तरह की पाबंदियां लगा दी. इसके तहत खाताधारक अब Yes Bank से 50 हजार रुपये से ज्यादा रकम नहीं निकाल सकेंगे. निकासी की यह सीमा 3 अप्रैल, 2020 तक लागू रहेगी. इसके अलावा आरबीआई ने Yes Bank के निदेशक मंडल के अधिकारों पर रोक लगाते हुए एक महीने के लिए एसबीआई के पूर्व डीएमडी और सीएफओ प्रशांत कुमार की प्रशासक के रूप में नियुक्ति भी कर दी है.

भक्‍तों की बढ़ती चिंता को देखते हुए राज्‍य के कानून मंत्री प्रताप जेना ने कहा कि धन को बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट के तौर पर रखा गया है, इसे बचत खाते में जमा नहीं कराया गया है. उन्‍होंने कहा कि सरकार पहले ही इस धन को Yes बैंक से किसी राष्‍ट्रीयकृत बैंक में ट्रांसफर करने का निर्णय ले चुकी है. इस फिक्सड डिपॉजिट की अवधि इसी माह समाप्‍त हो रही है.

जेना ने कहा कि अभी तक बैंक अधिकारियों से इस संबंध में उनकी बात नहीं हुई है लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई कि बिना किसी समस्‍या के Yes बैंक से धन स्‍थानांतरित हो जाएगा.

error: Content is protected !!