Advertisement Carousel

जिले के सामाजिक व धार्मिक संगठनों की अनूठी पहल, अपने खर्चे में बनवा कर लोगों को निशुल्क दे रहे कपड़ो के मास्क

00 वृहद पैमाने पर तैयार हो रही है सामग्री, निशुल्क उपलब्ध होगा मास्क

कोरिया / नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए मास्क की आपूर्ति को पूरा करने का बीड़ा उठाया है कोरिया जिले के सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने।

आपको बता दे कि शहर के सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा ईको फ्रेंडली और रियूजेबल मास्क तैयार कराए जा रहे हैं जो स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी गुणवत्तापूर्ण हैं।

मजेदार बात तो यह है कि कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के देवरहा सेवा समिति, समानता क्रांति और गौरक्षा वाहिनी समिति द्वारा अपने खर्चे में तैयार गुणवत्तायुक्त मास्क आम लोगों को बिल्कुल ही मुफ्त में उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इसके लिए संगठन ने जिला मुख्यालय में स्थित सभी दर्जियों और बुटीक में संपर्क कर मास्क निर्माण की सामग्री उपलब्ध करा कपड़े के मास्क को तैयार कराया है। इसे 8 घंटे उपयोग करने के बाद एंटीसेप्टिक युक्त पानी से धोकर फिर से बार बार उपयोग किया जा सकता है। जिसकी लागत 10 रुपये से भी कम आई है और अब इसे शहर के सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा निशुल्क आमलोगों को वितरण किया जा रहा।

गौरतलब हो कि पिछले 2 दिनों से ईको फ्रेंडली और रियूजेबल मास्क तैयार कर शहर के मध्य घड़ी चौक में आमलोगों को वितरण किया जा रहा है, जिसे आमलोग भारी उत्साह पूर्वक ले रहे हैं। चुकी उन्हें मालूम है कि शहर में मास्क की किल्लत हैं और मास्क उन्हें आसानी से ऊंचे दामों में भी नही मिल सकेंगे।

इस दौरान शैैैलेश शिवहरे अध्यक्ष देेेवरहा सेेवा समिति, राम धनी गुप्ता संरक्षक देवरहा सेवा समिति, अभिताभ गुप्ता अध्यक्ष समानता क्रांति सगठन, अनुराग दुबे अध्यक्ष गौरक्षा वाहिनी, कृष्ण बिहारी जयसवाल
जिलाध्यक्ष भाजपा, महेश मिश्रा यातायात पुलिस, सुुुभास  साहू नपा उपाध्यक्ष, भानु पाल, घनश्याम साहू, आयुुुष नामदेव  उपस्थित हुए।

error: Content is protected !!