Advertisement Carousel

रायपुर में फर्जी रजिस्ट्री कांड का बड़ा खुलासा! मृत महिला को बताया गया जिंदा, उसी के नाम पर कराई गई जमीन की फर्जी रजिस्ट्रीयां

Business concept.


होटल कारोबारी गुरुचरण सिंह होरा मुख्य आरोपी, बीजेपी पदाधिकारी समेत 7 पर मामला दर्ज


रायपुर// राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां मृत महिला को जिंदा दिखाकर उसके नाम पर जमीन की फर्जी रजिस्ट्रीयां कराई गईं। इस पूरे मामले ने न केवल स्थानीय प्रशासन बल्कि रजिस्ट्री विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


मामले में रजिस्ट्री विभाग के कुछ अधिकारियों पर रुपयों की मांग कर बिना स्थल निरीक्षण के रजिस्ट्री स्वीकृत करने का आरोप भी सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, यह मामला ऐसे कई पुराने मामलों की तरह है, जहां कथित रूप से अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी रजिस्ट्रीयां कराकर जमीनों पर कब्जे की साजिश रची गई।
इस पूरे प्रकरण का मुख्य आरोपी होटल और केमिकल कारोबारी गुरुचरण सिंह होरा बताया गया है।


पुलिस ने इस मामले में बीजेपी तेलीबांधा मंडल अध्यक्ष दलविंदर सिंह बेदी सहित कुल सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
आरोप है कि सभी ने मिलकर फर्जी दस्तावेज बनाकर कई प्लॉटों पर कब्जा करने की योजना तैयार की थी।


शिकायतकर्ता रिटायर्ड शिक्षक देवनाथ देवागन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मृत महिला के नाम पर की गई रजिस्ट्रियां पूरी तरह फर्जी हैं।
इस संबंध में कोर्ट पहले ही विवादित रजिस्ट्रियों को शून्य घोषित कर चुकी है, बावजूद इसके आरोपी लगातार कब्जे की कोशिश करते रहे।
सिविल लाइंस थाना पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी, जालसाजी और धमकी की धाराओं में अपराध दर्ज किया है।


आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 506 और 34 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है।


पुलिस का कहना है कि मामले में राजनीतिक रसूख और फर्जीवाड़े का गहरा गठजोड़ सामने आ रहा है।


फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और जांच में रजिस्ट्री विभाग के कुछ कर्मचारियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

error: Content is protected !!