Advertisement Carousel

आ गई भवानी वीडियो एल्बम लॉन्च, कोरिया के प्रमुख धार्मिक स्थलों में हुई पूरी शूटिंग

कोरिया / शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ में जसमन म्यूजिक की तरफ से मनेंद्रगढ़ की उभरती हुई भजन गायिका जसमीत कौर एवं साथियों द्वारा निर्मित आ गई भवानी वीडियो एल्बम लांचिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव विधायक गुलाब कमरो नगरपालिका मनेन्द्रगढ़ अध्यक्ष प्रभा पटेल नगरपालिका शिवपुर चरचा के अध्यक्ष अजीत लकड़ा प्रमुख रूप से उपस्तिथ थे।

सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर गायिका जसमीत का चुनरी ओढ़ाकर सम्मान किया गया। नवरात्रि पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने देवी माँ के एक से बढ़कर धार्मिक गीतों एवं भजनों से पिराए वीडियो एल्बम को देखकर उसकी सराहना की। अतिथियों ने भविष्य में इस प्रकार के धार्मिक गीत संगीत से सजे भजनों को तैयार करने में गायिका जसमीत कौर को शासन की ओर से हरसंभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

बता दें कि इससे पूर्व सावन के पवित्र महीने में गायिका जसमीत ने मेरा भोला है भंडारी वीडियो एल्बम लांच किया था जिसे काफी सराहा गया था। एलबम की पूरी शूटिंग कोरिया जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों में जसमीत कौर और उनकी टीम के द्वारा की गई है। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!