Advertisement Carousel

पत्नी को डंडे से पीट कर मार डाला और घर के आंगन में किया दफन, पुलिस ने धरदबोचा

सूरजपुर से अजय लाल की रिपोर्ट / पति व पत्नी का विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने डंडे से जबरदस्त प्रहार कर घर के ही आंगन मे दफन कर दिया। जिसके बाद रात भर हत्यारा घर पर ही मदमस्त हालत में पड़ा रहा।

इधर गांव वालों ने जब इसकी जानकारी पुलिस को दी तों धटना स्थल पर पहुॅचकर पुलिस ने हत्यारें पति के साथ सख्ती बरती तब मामला का खुलासा हो सका।

मिली जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत भैयाथान के अंतर्गत ग्राम भवरांही के चेरवापारा में 40 वर्षीय महिला करमातों की हत्या उसके पति सत्यनारायण सिंह ने कर दी।

बताया जाता है कि सत्यनारायण मजदुरी का कार्य किया करता था। वह अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहकर गुजर बसर किया करता था। शुक्रवार की देर शाम दोनो पति-पत्नी ने शराब का सेवन किया। इसी बीच दोनो के बीच वाद-विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ गया कि पति सत्यनारायण ने घर पर रखें डंडे से जबरदस्त प्रहार कर दिया। जिससें घटना स्थल पर ही करमातों की मौत हो गई। इतना ही नही मृतिका का शव को देर रात तक अकेले घर पर ही दफन करके पडोसीयों को बताया मेरी पत्नी देर रात को घुमनें अन्य गांव की ओर गई है। मै भी आज जा रहा हुॅ। वही पडोसीयों ने दोनो की लडाई को सूना था। शक के आधार पर पडोसियों ने बसदेई पुलिस को जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलतें ही पुलिस सख्ती से हत्यारें से पूछताछ की तो हत्यारें ने बताया कि वह अपनी पत्नी डंडें से मारकर घर पर ही दफन कर दिया।

फिलहाल पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर पीएम के लिए भेज दिया है। वही पत्नी का हत्यारा सत्यनारायण को पुलिस हिरासत में ले लिया है।

error: Content is protected !!