रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 11 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने आदेश जारी कर दिए हैं। तबादले के इस आदेश में कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, वहीं कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागीय जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार IAS भोसकर विलास संदीपन को अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत को सरगुजा कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।
IAS रणबीर शर्मा को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में प्रबंध संचालक बनाया गया है। दंतेवाड़ा कलेक्टर कुणाल दुदावत को कोरबा का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
इसी तरह नारायणपुर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई को बेमेतरा कलेक्टर, जबकि सुकमा कलेक्टर देवेश ध्रुव को दंतेवाड़ा कलेक्टर बनाया गया है।
बिलासपुर नगर निगम आयुक्त अमित कुमार को सुकमा कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा रायपुर की अपर कलेक्टर नम्रता जैन को नारायणपुर कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार सरकार के इस फेरबदल का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाना है। सभी अधिकारियों को शीघ्र अपने-अपने नवीन प्रभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
