Advertisement Carousel

जिलें में फल-सब्‍जी ऑनलाइन डिलीवरी वेबसाइट का हुआ प्रारंभ, सर्वप्रथम पोर्टल का उपयोग कर कलेक्टर नें मंगाई सब्जी

सूरजपुर….. कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉक-डाउन को 3 मई तक के लिये बढ़ा दिया गया है। यद्यपि लॉकडाउन की अवधि में फल-सब्‍जी आदि की दुकाने खुली रखने की अनुमति दी गई है फिर भी फिजिकल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिये यह अच्‍छा होगा कि फल एवं सब्‍जी की घर पहुंच सेवा ऑन-लाइन आर्डर करने पर लोगों को मिल सके। पोर्टल का शुभारंभ सोमवार को प्रदेश के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किया गया। जो फल-सब्‍जी वेंडर इस पोर्टल के माध्‍यम से सेवा देना चाहते हैं वे इस पर ऑन लाइन अपना पंजीयन कर सकते हैं। कलेक्‍टर द्वारा उनका अनुमोदन होते ही वे इस पोर्टल के माध्‍यम से आर्डर प्राप्‍त करना तथा घर पहुंच सेवा देना प्रारंभ कर सकते हैं। वेंडरो के लिये यह सुविधा निःशुल्‍क प्रदाय की जा रही है। फल-सब्‍जी खरीदने के इच्‍छुक ग्राहक इस पोर्टल पर पंजीयन करके अपने पसंद के वेंडर को ऑन लाइन आर्डर दे सकते हैं। ग्राहको के लिए भी पंजीयन निःशुल्‍क है। इसी क्रम में कलेक्टर दीपक सोनी ने फल, सब्जी की खरीदी के लिए इसी निर्धारत वेबसाइट का उपयोग कर जरूरत के अनुसार खरीदी की, जिसमें डिलीवरी बाॅय के द्वारा कलेक्टर बंगले में पहुॅच कर सब्जियों की डिलीवरी दी गई। इस दौरान डिलीवरी बाॅय के द्वारा मास्क पहन कर पहुचने पर कलेक्टर ने उसका उत्साह वर्धन किया और एहतीयातन सुरक्षा के लिए अलग से मास्क और हैंड ग्लब्स भी भेंट स्वरूप दिया गया।

error: Content is protected !!