कोरिया / जिले में सोमवार की रात तेज आंधी-तूफान और गरज के साथ हुई बारिश ने भारी तबाही मचाई है।
कई घरों के छप्पर हवा में उड़ गए। जगह-जगह पेड़ व बिजली का पोल धराशाई हो गया। जिससे कुंडली जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 7 के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रात से ही बाधित हो गई।
सुबह से ही जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी ने नुकसान हुए क्षेत्र का दौरा किया और क्षेत्र के आर आई पटवारी को सर्वे कर तत्काल मुआवजा देने की बात कही। आपको बता दे कि ज्यादातर छिंदिया, डकईपारा, अमहर, खाल पारा क्षेत्रों में नुकसान हुआ है।
इस दौरान सरपंच अमहर श्रीमती मोना सिंह, रामधनी देवांगन भी मौजूद रहे।








